यूटिलिटी

Bihar Train Ticket: छठ और दिवाली कैसे मनाएंगे परदेश में रहने वाले लोग ? नवंबर में इस तारीख तक फुल हुईं ट्रेनें

Indian Railway: भारतीय रेलवे आए दिन अपने यात्रियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराती रहती है, इतना ही नहीं, भारतीय रेलवे आम लोगों के जीवन के लिए एक अहम हिस्सा भी है. हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन के जरिए अपने घर जाते हैं. लेकिन तभी अचानक से त्योहार के समय में ट्रेन में यात्रा करने वालों की संख्या कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है. जिसकी वजह से कई यात्री अपने घर नहीं जा पाते हैं. जिसको देखते हुए रेलवे यात्रियों को 4 महीने पहले टिकट बुकिंग की सुविधा देती है. ऐसे में जुलाई के दूसरे हफ्ते से ही दीपावली और छठ के लिए ट्रेन में बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन दुख की बात यह है कि ज्यादातर लोगों को निराशा हाथ लग रही है. अभी से ही नवंबर की तारीख के टिकट समाप्त होने लग गए हैं.

रिजर्वेशन के लिए मारामारी हुई शुरू

बता दें कि इस साल दीपावली 12 नवंबर 2023 को है वहीं, महापर्व छट 12 नवंबर से 17 नवंबर 2023 के बीच में है. दिवाली और छठ को देखते हुए यूपी-बिहार की ट्रेनों में अभी से ही रिजर्वेशन के लिए मारामारी शुरू हो गई है. दिल्ली से बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में बुकिंग शुरू होने के साथ कन्फर्म टिकट का अकाल पड़ गया है.

ये भी पढ़ें:“मैं उनसे प्यार करता हूं, भगवान करें झगड़ा खत्म हो जाये”, मामा गोविंदा को लेकर बोले Krishna Abhishek

फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में मिला वेटिंग टिकट

दिवाली और छठ के समय लोग भारी संख्या में अपने गांव या शहर जाते हैं. ऐसे में फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रहा है, जबकि इन त्योहारों में अभी 4 महीने का वक्त बाकी है. जैसे उदाहरण के लिए आज 11 नवंबर की ट्रेनों में बुकिंग शुरू हुई और कुछ ही देर में लगभग सारी ट्रेनें भर गई. जबकि कुछ चुनिंदा ट्रेनों को छोड़ बाकी सब के टिकट वेटिंग में चले गए हैं.

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बिहार के बीच चलने वाली ट्रेन जैसे बिहार संपर्क क्रांति , वैशाली एक्सप्रेस, सहरसा गरीब रथ, राजेंद्र नगर राजधानी स्वतंत्र एक्सप्रेस, अवध असम, लिच्छवी एक्सप्रेस आदि कई ट्रेनों में अभी से ही 10 और 17 नवंबर के बीच कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

8 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

19 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

57 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago