सपा की शाहीन बेगम
UP: दलितों के शोषण का मामला इनदिनों सुर्खियों में है. एमपी में भाजपा नेता ने दलित युवक के ऊपर पेशाव किया, वहीं यूपी में दलित से पैर चटवाए गए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पिहानी नगर पालिका की महिला अध्यक्ष के पैर में गिरकर दलित युवक माफी मांगते दिख रहा है. नगर पालिका अध्यक्ष गिड़गिड़ा रहे युवक को उठने के लिए बोलती हैं. वीडियो में दिख रही महिला समाजवादी पार्टी से ताल्लुकात रखती हैं. नाम है शाहीन बेगम. अब जब वीडियो वायरल हो रहा है तो शाहीन बेगम ने कहा कि ये राजनीतिक साजिश है. दूसरी ओर दलित युवक का कहना है शाहीन बेगम मेरी मां समान हैं, मैं पैरों में गिरकर आशीर्वाद ले रहा था.
दावों में सच्चाई नहीं: दलित युवक
दलित के साथ अन्याय हुआ बता कर सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दलित युवक शाहीन बेगम के पैर में गिरकर किसी बात के लिए मांफी मांग रहा है. पीछे से आवाज आती है कि और जोर से बोलो. एक बार फिर दलित युवक बोलता है माफ कर दो, गलती हो गई अब कभी गलती नहीं करूंगा. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद जब दलित युवक राजराम से पूछा गया कि क्या हुआ तो उसने बताया कि मैं सिर्फ आशीर्वाद ले रहा था. राजराम का कहना है कि न तो उससे कोई गलती हुई थी और न ही शाहीन बेगम ने उसे माफ़ी मांगने के लिए कहा है. राजराम ने एक पत्र लिखकर पिहानी कोतवाली पुलिस को बताया है कि वह शाहीन बेगम को मां की तरह मानता है. हमेशा ही उनके सामने लेटकर उनसे आशीर्वाद लेता है. किसी ने झूठे तथ्यों के साथ वीडियो वायरल किया है. इस वीडियो के साथ किए जा रहे दावों में कोई सच्चाई नहीं है.
यह भी पढ़ें: सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा में कर सकते हैं वापसी
शाहीन बेगम ने कहा कि अचानक एक युवक पैरों में आकर लेट गया. मैं महिला होने के नाते उसे उठा नहीं पाई. दूसरे लोगों ने उसे उठाया और कुर्सी पर बिठाकर उसकी सभी समस्या सुनी गई. उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक विरोधियों की साजिश है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आई है. युवक से ली गई जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…