यूटिलिटी

iPhone14 पर मिल रही है 20,000 रुपये तक की बंपर छूट, जानें कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का लाभ

भारत में आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये तय की गई थी. यह ए15 बायोनिक चिपसेट से चलने वाला फोन है, जिसमें किसी भी रोशनी में बेहतर फोटो लिया जा सकता है. इसके लिए एक उन्नत कैमरा भी दिया गया है. अगर आप लेटेस्ट आईफोन खरीदना चाहते है तो अमेजन आपके लिए शानदार ऑफर ले कर आया है. बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ ही अमेजन आपको आईफोन 14 को 57,100 रुपये में खरीदने का शानदार मौका दे रहा है.

ये सुन कर शायद आप सोच में पड़ गए होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? तो आइए आज हम आपको बतातें कि आईफोन 14 कैसे इतनी सस्ती कीमत पर मिल रही हैं. आईफोन 14 का 128जीबी स्टोरेज वाला मॉडल वर्तमान में अमेजन पर 78,400 रुपये में बिक रही है. लेकिन, आप इसमें अलग-अलग ऑफर जोड़कर इसकी कीमत को करीब 20 हजार रुपये तक कम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Samsung लेकर आया 50 MP वाला 5G फोन, जानिए कितनी है इसकी कीमत

ऑफर्स से घटेगी कीमत

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के मुताबिक, खरीदार एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से फोन की खरीदारी पर 5,000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं. इससे फोन की कीमत घटकर 73,400 रुपये हो सकती है. इसके साथ ही वह अपने पुराने आईफोन 13 को एक्सचेंज कर के 16,300 रुपये तक की छूट ले सकते हैं. इस तरह से आईफोन 14 की कीमत घटकर 57100 रुपये हो जाएगी.

क्या है आईफोन 14 की खासियतें

आईफोन 14 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया जा रहा है. फोन का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2532×1170 पिक्सल है. हैंडसेट सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन के साथ है और इस पर कोई लिक्विड गिरने से इसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. यह ऐपल ए15 बायोनिक चिपसेट से चलता है. इसमें आपको  128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज का विकल्प मौजूद हैं. हैंडसेट को मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट, प्रोडक्ट रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.

ये भी पढ़ें- लॉन्च हुआ इस शहर में Jio 5G, अनलिमिटेड डेटा के साथ 1 Gbps तक की स्पीड का उठा सकते हैं मजा

कैमरा व अन्य फीचर

आईफोन 14 का रियर में 2 कैमरे दिए गए हैं. इसमें एक 12एमपी का प्राइमरी सेंसर भी लगा हुआ है और दूसरा 12एमपी का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है. हैंडसेट में सेल्फी के लिए 12एमपी का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा मौजूद है. स्मार्टफोन में 30 एफपीएस के 4के डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ एक सिनेमैटिक मोड भी दिया गया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

38 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago