देश

Mathura: ‘थाने में रखे 581 किलो गांजा खा गए चूहे’, यूपी पुलिस की दलील से हैरान कोर्ट, कहा- सबूत दो

उत्तरप्रदेश के मथुरा से एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां गोदाम में रखे हुए 581 किलो गांजे को चूहे खा गए. पुलिस ने इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी, लेकिन कोर्ट को इस पर यकीन नहीं हुआ. ये मामला सुनकर कोर्ट में बैठ हुए जज हैरान हो गए. कोर्ट ने इस चौंकाने वाले मामले पर पुलिस से सूबत मांगे है. मथुरा जिले में ये मामला एक चर्चा का विषय बन गया है. गांजे को चूहों के खा जाने की ये बात पुलिस ने बाकायदा अपनी रिपोर्ट में लिख कोर्ट में पेश की है.

मथुरा पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि गोदाम में रखा गया 581 किलो जब्त गांजे को चूहे खा गए हैं और इसकी कीमत 60 लाख रुपये थी.

अब 26 नवंबर को होगी सुनवाई

इतनी ज्यादा तादाद में गांजा पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में एनडीपीएस(NDPC) एक्ट के तहत इसको जब्त किया था. पुलिस ने ये गांजा थाना शेरगढ़ क्षेत्र हाइवे पर पकड़ा था. जिसके बाद इस गांजे को एक गोदाम में रख दिया. जब गांजा वहां से गायब हो गया तो पुलिस को भनक लगी. पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट एडीजे सप्तम के कोर्ट में पेश की है. जहां रिपोर्ट में कहा गया है कि गांजे को चूहे खा गए है. पुलिस की इस बात पर कोर्ट ने हैरानी जताते हुए 26 नवंबर तक पुलिस से सबूत पेश करने को कहा है. इसके अलावा कोर्ट ने चूहों की समस्या से निपटने के भी आदेश दिए है.

2018 में जब्त किया था गांजा

इस अजीबो-गरीब मामले में सुनवाई 26 नवंबर को की जाएगी. बता दें कि ये गांजा 2018 में जब्त किया था जिसके बाद इस गांजे को गोदाम में रख दिया गया. उस समय ने कोर्ट ने इस गांजे को सबूत के तौर पर पेश किया था. लेकिन अब ये गांजा गोदाम से गायब हो चुका है. पुलिस ने बताया कि गोदाम में काफी चूहे ज्यादा चूहे है और वो गांजे को खा गए. इतने ज्यादा चूहे होने की वजह से गांजे को बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने बताया कि जो थोड़ा बहुत गांजा बचा था उसे नष्ट कर दिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago