यूटिलिटी

Char Dham Yatra 2026: अपनी गाड़ी से जा रहे हैं उत्तराखंड? तो नोट कर लें ये कड़े नियम, वरना लौटना होगा वापस

Char Dham Yatra 2026: अगर आप भी इस साल केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री या यमुनोत्री की पावन चारधाम यात्रा पर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस बार यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए वाहनों के संचालन को लेकर नियम काफी सख्त कर दिए हैं. अगर आपने इन नियमों की अनदेखी की, तो आपको रास्ते से ही वापस लौटना पड़ सकता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यात्रा पर निकलने से पहले आपको किन तैयारियों की जरूरत होगी.

आखिर क्या है यह ‘ग्रीन कार्ड’?

शायद बहुत से लोगों को इस बारे में पता न हो, लेकिन ‘ग्रीन कार्ड’ एक तरह का फिटनेस और वैलिडिटी सर्टिफिकेट है. यह इस बात का सबूत होता है कि जो गाड़ी पहाड़ों के संकरे और खतरनाक रास्तों पर चलने वाली है, वह पूरी तरह से दुरुस्त है. इस सिंगल कार्ड में आपकी गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, टैक्स, इंश्योरेंस और पीयूसी जैसी तमाम जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं.

कमर्शियल और प्राइवेट गाड़ी के लिए अलग नियम

प्रशासन ने वाहनों की कैटेगरी के हिसाब से नियमों को साफ कर दिया है ताकि किसी को कोई कन्फ्यूजन न हो. पहला नियम कमर्शियल वाहन (टैक्सी, कैब, टूरिस्ट बसों) के लिए है. अगर आप किसी भी कमर्शियल गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं, तो परिवहन विभाग से ‘ग्रीन कार्ड’ और ‘ट्रिप कार्ड’ दोनों बनवाना बिल्कुल अनिवार्य है. इनके बिना गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाएगी.

इसके अलावा अगर आप अपनी पर्सनल कार या मोटरसाइकिल से चारधाम जा रहे हैं, तो आपको ‘ग्रीन कार्ड’ की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन ध्यान रहे आपके लिए ‘ट्रिप कार्ड’ बनवाना पूरी तरह अनिवार्य है. इसके साथ ही गाड़ी की आरसी, इंश्योरेंस और आपका ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह अपडेटेड होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी, जानें आज क्या हैं नए भाव!

रास्तों पर शुरू हो गई है चेकिंग

चारधाम के रूट पर पुलिस और परिवहन विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है. जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट्स बनाए गए हैं जहां गाड़ियों के पेपर्स और ट्रिप कार्ड्स चेक किए जा रहे हैं. साफ निर्देश हैं कि जिस भी गाड़ी के पास वैध दस्तावेज या ट्रिप कार्ड नहीं मिलेगा उसे आगे जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. इसलिए घर से निकलने से पहले ही अपने सारे पेपर्स दुरुस्त कर लें.

घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं यह कार्ड?

अच्छी बात यह है कि इन कार्ड्स को बनवाने के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप उत्तराखंड परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उत्तराखंड टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट से भी यात्रा रजिस्ट्रेशन और ट्रिप कार्ड की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकती है. अगर आप चाहें तो उत्तराखंड के किसी भी नजदीकी एआरटीओ (ARTO) ऑफिस में जाकर भी अपनी गाड़ी का वेरिफिकेशन करवाकर ये दस्तावेज हासिल कर सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

45 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago