सोनू/गाजियाबाद
Indirapuram Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. नगर निगम द्वारा खोदे गए खुले नाले में गिरने के कारण एक 70 वर्षीय महिला करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं.
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में नगर निगम की लापरवाही से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सीता देवी घर के बाहर खुले नाले में गिर गईं. वह करीब आधे घंटे तक गहरे नाले में फंसी रहीं, जिन्हें बाद में पड़ोसियों ने बांस की सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला. हादसे में उनके कंधे और कमर में गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है.
हादसे का घटनाक्रम
इंदिरापुरम के अभयखंड-1 स्थित एचआईजी फ्लैट में रहने वाली 70 वर्षीय सीता देवी शनिवार सुबह करीब 11 बजे मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं. घर के बाहर ही नगर निगम द्वारा सीसी नाला निर्माण के लिए गहरी खुदाई की गई थी. निर्माण कार्य के कारण घर का रैंप पहले ही टूटा हुआ था, जिसके चलते अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह गहरे नाले में जा गिरीं.
आधे घंटे तक चली मशक्कत
नाले की गहराई अधिक होने के कारण बुजुर्ग महिला खुद बाहर निकलने में असमर्थ थीं. उनकी चीख-पुकार सुनकर बहू स्वाती और पड़ोसी मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद, पड़ोसियों ने बांस की सीढ़ी का इंतजाम किया और करीब आधे घंटे बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.
नगर निगम की लापरवाही पर रोष
हादसे में सीता देवी के हाथ, पैर, कमर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं. परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने कंधे में फ्रैक्चर की आशंका जताते हुए एक्स-रे कराने की सलाह दी है. फिलहाल महिला का उपचार जारी है. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम ने 15 दिन पहले नाले की खुदाई की थी, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए.
न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही रास्ते को सुरक्षित बनाया गया. स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है और वे दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बंगाल में रीब्रांडिंग: शुभेंदु अधिकारी ने सरकारी सिस्टम से गायब किया ‘बिस्वा बांग्ला’, सियासी गलियारों में मची हलचल
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…