यूटिलिटी

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

DDA Housing Scheme 2026: अगर आप भी राजधानी दिल्ली में अपना खुद का आशियाना खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही शानदार मौका सामने आया है. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA लोगों के लिए एक नई आवास निवेश योजना लेकर आया है. इस योजना के तहत नरेला में ‘रेडी टू मूव इन’ 1 बीएचके फ्लैट्स की बंपर बिक्री शुरू की जा चुकी है. खास बात यह है कि इन फ्लैट्स पर भारी छूट दी जा रही है, जिसके बाद इनकी शुरुआती कीमत महज 14.95 लाख रुपए से शुरू होती है.

बेहद आसान है प्रक्रिया

यह पूरी योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर तैयार की गई है, जो पूरी तरह से ऑनलाइन मोड पर काम करती है. डीडीए की इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. घर खरीदने के इच्छुक लोग ऑनलाइन माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा खरीदारों की सुविधा का पूरा ख्याल रखते हुए मौके पर ही सैंपल फ्लैट्स भी देखने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि लोग खरीदने से पहले फ्लैट की क्वालिटी और डिजाइन को खुद देख सकें.

नरेला के अलग-अलग पॉकेट्स में ये फ्लैट्स उपलब्ध हैं:

पॉकेट 3: यहां करीब 1,020 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनका अनुमानित क्षेत्रफल 49.90 वर्ग मीटर है. छूट के बाद इनकी शुरुआती कीमत लगभग 15.01 लाख रुपए है.

पॉकेट 6: इस पॉकेट में करीब 1,496 फ्लैट्स उपलब्ध हैं. इनका क्षेत्रफल भी 49.90 वर्ग मीटर है और छूट के बाद इनकी शुरुआती कीमत 14.95 लाख रुपए से शुरू होती है.

शानदार कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाएं

नरेला को भविष्य की दिल्ली का एक बड़ा एजुकेशन, स्पोर्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की तैयारी चल रही है, जिससे यहां भविष्य में प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ने के पूरे आसार हैं. इन फ्लैट्स के आसपास बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और आने-जाने के लिए कई रास्ते मिल जाते हैं:

मेट्रो कनेक्टिविटी: आने वाले समय में रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित सनोठ मेट्रो स्टेशन इन फ्लैट्स से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर होगा.

सड़क मार्ग: अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER I और UER II) और मशहूर जीटी करनाल रोड से इसकी कनेक्टिविटी बहुत आसान और सीधी है.

अन्य सुविधाएं: इलाके में कई बड़े विश्वविद्यालयों के लिए जमीन पहले ही आवंटित की जा चुकी है. इसके अलावा सेक्टर A7 में नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और एक मल्टी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं. चारों तरफ हरे-भरे पार्क और आधुनिक नागरिक सुविधाएं इस जगह को रहने के लिए बेहद खास बनाती हैं.

अगर आप कम बजट में दिल्ली के अंदर अपना घर लेने का मन बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. योजना पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए समय और नियमों का ध्यान रखते हुए तुरंत आवेदन करना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें- सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…

21 seconds ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

49 seconds ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

15 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

29 minutes ago

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…

37 minutes ago

Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…

44 minutes ago