DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: देश की राजधानी दिल्ली में जहां एक छोटे से कमरे का किराया भी आम आदमी की जेब खाली कर देता है. ज्यादातर प्रोजेक्ट में अपने मकान की कीमत करोड़ों के पार पहुंच चुकी है. ऐसे में अगर कोई कहे कि महज 15 लाख रुपये में अपना पक्का आशियाना मिल सकता है तो यह किसी सपने से कम नहीं लगता. त्योहारी सीजन में मध्यम और कम आय वर्ग के परिवारों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने यह सपना सच कर दिखाया है.
डीडीए की ‘आवास निवेश योजना’ के तहत नरेला में 2,516 एलआईजी फ्लैट्स की ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बुकिंग शुरू होते ही क्रेज देखने को मिला है. महज दो घंटे के भीतर हजारों लोगों ने अपने सपनों का घर बुक कर लिया. 25 फीसदी की विशेष छूट ने इस बार की दिवाली को वाकई ‘हैप्पी’ बना दिया है.
डीडीए ने नरेला के सेक्टर जी-2 स्थित दो प्रमुख पॉकेट्स में इन 1BHK फ्लैट्स की पेशकश की है. पहला पॉकेट 3 है और दूसरा पॉकेट 6 है.
नरेला पॉकेट 3
नरेला पॉकेट 6
सस्ते फ्लैट के साथ-साथ नरेला का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले समय में तेजी से बदलने वाला है. 26 किमी लंबा नया दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का विस्तार नरेला होते हुए हरियाणा के कुंडली तक प्रस्तावित है. इस नए रूट के बनने से नरेला सीधे तौर पर गाजियाबाद, नत्थूपुरा और कुंडली जैसे बड़े औद्योगिक व रिहायशी हब से जुड़ जाएगा. इसमें 22 नए मेट्रो स्टेशन बनने वाले हैं.
यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाकर 31 जनवरी 2027 तक अपना फ्लैट पक्का करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं.
ये भी पढ़ें: ‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सिर
हर महीने मकान मालिक का तगादा और किराए की रसीदें भरने वाले मध्यमवर्गीय परिवार के लिए अपना घर केवल ईंट-पत्थर की चारदीवारी नहीं, बल्कि स्वाभिमान और सुरक्षा की मजबूत नींव होता है. 15 लाख की यह किफायती कीमत उन लाखों मेहनतकश लोगों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है, जिन्होंने राजधानी में कभी अपनी छत का सपना देखा था. इस दिवाली, अपने आशियाने की दहलीज पर दीया जलाने से बड़ा तोहफा किसी परिवार के लिए और क्या हो सकता है.
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…