DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: देश की राजधानी दिल्ली में जहां एक छोटे से कमरे का किराया भी आम आदमी की जेब खाली कर देता है. ज्यादातर प्रोजेक्ट में अपने मकान की कीमत करोड़ों के पार पहुंच चुकी है. ऐसे में अगर कोई कहे कि महज 15 लाख रुपये में अपना पक्का आशियाना मिल सकता है तो यह किसी सपने से कम नहीं लगता. त्योहारी सीजन में मध्यम और कम आय वर्ग के परिवारों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने यह सपना सच कर दिखाया है.
डीडीए की ‘आवास निवेश योजना’ के तहत नरेला में 2,516 एलआईजी फ्लैट्स की ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बुकिंग शुरू होते ही क्रेज देखने को मिला है. महज दो घंटे के भीतर हजारों लोगों ने अपने सपनों का घर बुक कर लिया. 25 फीसदी की विशेष छूट ने इस बार की दिवाली को वाकई ‘हैप्पी’ बना दिया है.
25% छूट के बाद अंडर पॉकेट आई कीमत (DDA Narela LIG flat scheme 2026)
डीडीए ने नरेला के सेक्टर जी-2 स्थित दो प्रमुख पॉकेट्स में इन 1BHK फ्लैट्स की पेशकश की है. पहला पॉकेट 3 है और दूसरा पॉकेट 6 है.
नरेला पॉकेट 3
- कुल उपलब्ध फ्लैट्स: 1,020
- क्षेत्रफल: 49.90 वर्ग मीटर
- छूट के बाद शुरुआती कीमत: लगभग 15.01 लाख रुपये
नरेला पॉकेट 6
- कुल उपलब्ध फ्लैट्स: 1,496
- क्षेत्रफल: 49.90 वर्ग मीटर
- छूट के बाद शुरुआती कीमत: मात्र 14.95 लाख रुपये
रेड लाइन मेट्रो और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी (Affordable housing scheme Delhi DDA)
सस्ते फ्लैट के साथ-साथ नरेला का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले समय में तेजी से बदलने वाला है. 26 किमी लंबा नया दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का विस्तार नरेला होते हुए हरियाणा के कुंडली तक प्रस्तावित है. इस नए रूट के बनने से नरेला सीधे तौर पर गाजियाबाद, नत्थूपुरा और कुंडली जैसे बड़े औद्योगिक व रिहायशी हब से जुड़ जाएगा. इसमें 22 नए मेट्रो स्टेशन बनने वाले हैं.
5 आसान स्टेप्स में करें बुकिंग (DDA housing scheme first come first serve)
यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाकर 31 जनवरी 2027 तक अपना फ्लैट पक्का करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं.
- 1. पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट, DDA eServices या आवास पोर्टल पर जाएं.
- 2. रजिस्ट्रेशन करें: पोर्टल पर पैन कार्ड, पहचान पत्र और व्यक्तिगत जानकारी भरकर खाता बनाएं और ₹2,500 की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें.
- 3. फ्लैट चुनें: लॉगिन करने के बाद ‘आवास निवेश योजना’ विकल्प में जाएं और नरेला के पॉकेट, ब्लॉक तथा अपनी पसंद का फ्लैट नंबर सेलेक्ट करें.
- 4. टोकन अमाउंट का भुगतान: अपनी पसंद का फ्लैट लॉक करने के बाद ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की बुकिंग राशि का ऑनलाइन पेमेंट करें.
- 5. अलॉटमेंट लेटर: पेमेंट कन्फर्म होते ही फ्लैट आपके नाम अस्थायी रूप से आरक्षित हो जाएगा और डीडीए डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर जारी कर देगा.
ये भी पढ़ें: ‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सिर
किराए से निकलकर अपनी छत की रोशनी (DDA Delhi me 15 lakh me ghar kaise le)
हर महीने मकान मालिक का तगादा और किराए की रसीदें भरने वाले मध्यमवर्गीय परिवार के लिए अपना घर केवल ईंट-पत्थर की चारदीवारी नहीं, बल्कि स्वाभिमान और सुरक्षा की मजबूत नींव होता है. 15 लाख की यह किफायती कीमत उन लाखों मेहनतकश लोगों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है, जिन्होंने राजधानी में कभी अपनी छत का सपना देखा था. इस दिवाली, अपने आशियाने की दहलीज पर दीया जलाने से बड़ा तोहफा किसी परिवार के लिए और क्या हो सकता है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






