क्या आज दिल्ली में शराब के ठेके खुले हैं या बंद?
Delhi Liquor Shops Update Today: राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से शराब के शौकीनों के मन में संशय बना हुआ है कि आखिर ठेके खुले हैं या बंद. दरअसल, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के तहत दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर 9 और 10 अक्टूबर को शराब की चुनिंदा खुदरा दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए थे. 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर समेत कई इलाकों में बड़े विरोध प्रदर्शन और भारी भीड़ जुटने की आशंका थी, जिसके चलते एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया था. अब चूंकि आज रविवार, 11 अक्टूबर है, ऐसे में लोगों के जेहन में यह सवाल घूम रहा है कि क्या आज भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी?
फिलहाल आबकारी विभाग की तरफ से 11 अक्टूबर के लिए पाबंदियों को आगे बढ़ाने का कोई नया आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है. 9 और 10 अक्टूबर के लिए दिए गए निर्देश केवल उन्हीं दो दिनों तक प्रभावी थे. हालांकि, राजधानी के कुछ हिस्सों में आज भी प्रदर्शनों और हलचल की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में अगर आप आज शराब खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने नजदीकी ठेके की स्थिति का पता जरूर लगा लें या आबकारी विभाग की ताजा सूचनाओं पर नजर रखें. पुराने आदेशों को अपने आप आज के दिन पर लागू नहीं माना जा सकता.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट
यह ध्यान रखना जरूरी है कि खुदरा शराब की दुकानों (ठेकों) को बंद रखने का आदेश हर जगह शराब की बिक्री पर पूरी तरह बैन नहीं था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन होटलों, बार और रेस्टोरेंट के पास वैध लाइसेंस हैं, वे खुले रहे और वहां नियमों के दायरे में रहकर ग्राहकों को शराब परोसी जाती रही. यानी रिटेल ठेकों और लाइसेंस प्राप्त बार-रेस्तरां के नियमों में अंतर होता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…