यूटिलिटी

Loan EMI: बढ़ जाएगी घर और पर्सनल लोन की ईएमआई, इन बैंकों ने बढ़ा दिया MCLR

Loan Rate: बढ़ती मंहगाई के बीच देश के तीन बैंकों ने भी अब अपनी लोन की दरों को बढ़ा दिया है. इन बैंको ने अपने MCLR की दरों में बढ़ोतरी की है. इन बैंकों में निजी क्षेत्र के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी शामिल हैं. दरसल पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपनी एमसीएलआर (MCLR- Marginal Cost Of Funds-Based Lending Rate) की दरें बढ़ा दी हैं. जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. आईए सबसे पहले समझते हैं कि MCLR होता क्या है.

क्या होता है MCLR

रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने सभी बैंकों के लिए लोन देने के कुछ नियम तय कर रखें हैं. चाहे वह पर्सनल लोन (Personal Loan) हो, होम लोन (Home Loan) हो या कोई दूसरा लोन. इन नियमों के अनुसार बैंक किसी को कर्ज देते समय ब्याज की एक न्यूनतम दर (Minimum Rate of Interest) रखते हैं, जिसे आधार दर (Base Rate) कहा जाता है.

इससे कम दर (Minimum Rate of Interest) पर बैंक किसी को लोन नहीं दे सकते. कोरोनाकाल से बैंक आधार दर की जगह एमसीएलआर MCLR का उपयोग कर रहे हैं. जिसका निर्धारण बैंक अलग-अलग चीजों के आधार पर करते हैं.

क्या है इन बैंको की नई MCLR दरें

आपको बता दें कि ये नई दरें 1 दिसंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी नई MCLR दरों में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है. जिससे उसका प्रतिवर्ष लगने वाले MCLR की दर बढ़कर 8.10 प्रतिशत (Percent) हो गया है.

वहीं प्राइवेट सेक्टर की अग्रणी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने MCLR को 0.10 प्रतिशत बढ़ाते हुए मासिक दर 8.15 प्रतिशत कर दिया है. पहले यह 8.05 फीसदी था. बात करें इसके छमाही (Half Yearly) MCLR की तो यह अब 8.35 फीसदी और सालाना (Yearly) 8.40 प्रतिशत है. इस बैंक का त्रिमासिक (Quarterly) MCLR 8.25 से बढ़ाकर 8.35 प्रतिशत कर दिया गया है.

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपने MCLR में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. इसका एक साल का MCLR, 7.95 से बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दिया गया है. जबकि छमाही MCLR को 7.65 प्रतिशत से बढ़कर 7.90 फीसदी हो गया है. वहीं इसके ओवरनाइट MCLR को 7.30 प्रतिशत, एक महीने के MCLR 7.65 प्रतिशत, तीन महीने के MCLR को 7.70 और तीन साल के एमसीएलआर को 8.35 प्रतिशत कर दिया गया है.

MCLR के बढ़ते ही आपके होम लोन पर्सनल लोन और कार लोन की EMI भी बढ़ जाएगी.

Rohit Rai

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

2 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago