देश

JNU Row: फिर विवादों में जेएनयू, दीवारों पर लिखा- ‘ब्राह्मणों भारत छोड़ो’, बनिया समाज के खिलाफ भी लिखे नारे, ABVP का लेफ्ट पर आरोप

JNU: जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय फिर से एक बार चर्चा में है, लेकिन गलत वजहों से. इस बार जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के सेकंड और थर्ड फ्लोर पर ब्राह्मण और बनिये के विरोध में नारे लिखे मिले हैं. इसमें ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ और बनिया समुदाय को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी हुई है. ABVP इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए जेएनयू प्रशासन से कार्यवाई की मांग कर रहा है.

इस घटना के बाद अभी तक जेएनयू प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन ABVP द्वारा ये आरोप लेफ्ट पर लगाया गया है कि भावनाओं को भड़काने के लिए इस प्रकार के नारे दीवार पर लिख दिए गए हैं. जिन नारों को लेकर आपत्ति जताई गई है उसमे लिखा गया है, ‘ब्राह्मणों कैंपस खाली करो, यहां खून होगा, ब्राह्मण भारत छोड़ो’.

क्या कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने

अपने बयान में ABVP अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा है, “सांप्रदायिक गुंडों द्वारा की गई इस हरकत का हम विरोध करते हैं. वामपंथियों ने जेएनयू की दीवारों पर एक खास समुदाय के लिए गालियां लिखी हैं. हम सिर्फ इस बात में यकीन रखते हैं कि ऐसे संस्थानों का इस्तेमाल डिबेट करने के लिए होता है, समाज में जहर फैलाने के लिए नहीं” हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि किसकी तरफ से दीवारों पर ये आपत्तिजनक नारे लिखे गए. ABVP ने आरोप जरूर लेफ्ट पर लगाया है, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है.

2020 में भी जेएनयू में हुआ था विवाद

2020 में भी ऐसी ही एक विवादित घटना देखने को मिली थी जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी संगठन AISA के बीच मारपीट हुई थी. उसमे आरोप ये था कि ABVP छात्र बैठक कर रहे थे तभी AISA के कार्यकर्ता आए और उन्होंने बवाल मचाना शुरू कर दिया. यह घटना JNU में 5 जनवरी 2020 को हुई थी.

यह भी पढ़ें-Rampur Bypolls: अखिलेश बोले- दोनों डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री, फिर दिया ऑफर-100 MLA लाओ और बन जाओ CM

इसके खिलाफ टीचर्स और छात्रों ने मिलकर एक मार्च का आयोजन किया था. लेकिन वहां कुछ नकाबपोश लोग आए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.  इस घटना के बाद कुछ नकाबपोश लोगों की तस्वीरें भी सामने आई थी. जिसमे कोमल शर्मा नाम की एक लड़की की तस्वीर भी सामने आई थी और उसके बारे में कहा गया की वो एबीवीपी से जुडी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

1 hour ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

2 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

3 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

3 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago