यूटिलिटी

FD Rates: इस बैंक ने बढ़ाई एफडी की दरें, दे रहा 8.75 फीसदी तक ब्याज

Ujjivan Bank Increases FD Interest Rate:  भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी  करने के बाद लगभग सभी बैंकों ने फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है. इसके तहत उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने कस्टमर्स को खास उपहार देते हुए स्पेशल एफडी प्लान की ब्याज दरों में इजाफा करने का फैसला लिया है. बैंक 80 हफ्ते यानी 560 दिन की एफडी पर सामान्य लोगों को 8%  ब्याज दे रही है. तो वहीं सीनियर सिटिजन्स के लिए 8.75% तक का ब्याज उपलब्ध करवा रही है.

बैंक की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह एफडी प्लान सीमित समय के लिए ही लॉन्च किया गया है. इसमें 56 दिन की एफडी पर 8% तक का ब्याज दर देने का फैसला लिया गया है, वहीं सीनियर सिटिजन्स को अतिरिक्त 0.75% यानी  8.75% ब्याज देने का ऐलान किया गया है. इस प्लान में अगर आप भी निवेश करना चाहते है तो आपको बालिग और भारतीय नागरिक होना जरूरी है. इसके लिए आपको आधार कार्ड और पेनकार्ड के साथ ही आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी. इसके साथ ही कम्यूनिकेशन के लिए एक वैलिड एड्रेस की भी जरूरत पड़ती है.

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ इत्तिरा डेविस ने बताया कि सावधि जमा की ब्याज दर में वृद्धि से ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को बल मिलेगा. यह ग्रेनुलर जमा एकत्रित करने और मैक्रो-इकॉनॉमिक स्थिति का विकास करने की हमारी रिटेल स्ट्रेट्जी के जैसी है.

ये भी पढ़ें-  ये प्राइवेट सेक्टर बैंक दे रहा है FD पर 9 फीसदी का ब्याज, इन्हें मिलेगा  फायदा

बदलाव के बाद अलग-अलग फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलेगी ब्याज दरें

80 सप्ताह यानी 560 दिन की एफडी पर आपको पहले 7.20% ब्याज मिलता था, जिसे बढ़ाकर 8.00% कर दिया गया है.

990 दिन की एफडी पर 7.50% के स्थान पर 7.75% ब्याज दिया जा रहा है.

12 महीने 1 दिन से 559 दिन की एफडी पर 7.20% के बदले 7.50% ब्याज मिलेगा.

561 दिन से 989 दिन की एफडी पर ब्याज को 7.00% से बढ़ाकर 7.50% किया गया है.

991 दिन से 60 महीने की एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर को 7.00% से बढ़ाकर 7.20%  किया गया है.

60 महीने 1 दिन से 120 महीने की एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर को 6.00% से बढ़ाकर 6.50% किया गया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

12 minutes ago

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की…

23 minutes ago

‘न सिर झुकाएंगे, न घुटने टेकेंगे!’ UN में ट्रंप की धमकी पर गरजे ईरानी राष्ट्रपति, दिया करारा जवाब

Masoud Pezeshkian: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने…

37 minutes ago

अपनी हार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहरा रही कांग्रेस- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सवाल पर…

41 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष! पटना में RJD का बड़ा प्रदर्शन, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

RJD Protest Patna: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

1 hour ago

दबंगई दिखाना पड़ा महंगा! मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से अभद्र व्यवहार, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार…

1 hour ago