यूटिलिटी

Mahakumbh 2025: विमान यात्रियों को बड़ा तोहफा, महाकुंभ के लिए दिल्‍ली-मुंबई समेत इन शहरों से मिलेगी स्पेशल उड़ान, जानिए कितना होगा किराया

Mahakumbh Special Flights: भारत के प्रयागराज में जल्द ही जनवरी के महीने में महाकुंभ का पर्व शुरु होने वाला है. जिसकी तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है. इस अवसर को देखते हुए एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने एक बड़ा ऐलान किया है. महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों से स्पेशल फ्लाइट्स का ऐलान किया है. स्पाइसजेट ने बताया है कि ये फ्लाइट्स 12 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेंगी.

दिल्‍ली-मुंबई समेत इन शहरों से मिलेगी स्पेशल फ्लाइट्स

यूपी के प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ काफी भव्य और शानदार होने वाला है. आंकड़ो के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 40 करोड़ श्रद्धालु स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच सकते हैं. इसी सिलसिले में एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने भी यात्रियों की मदद के लिए नई फ्लाइट्स शुरू करने का फैसला किया है. एयरलाइंस ने कहा है कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट्स की शुरुआत की गई है. इन सभी शहरों से डेली स्पेशल फ्लाइट्स चलेंगी जो सीधे प्रयागराज को जाएंगी.

आखिर कैसे कर सकते हैं फ्लाइट की बुकिंग?

स्पाइसजेट ने बताया कि तीर्थयात्रियों की बेहतरीन यात्रा और आरामदायक एक्सपीरिएंस के लिए सभी फ्लाइट्स की टाइमिंग को काफी सुविधाजनक रखा गया है. ऐसे में अगर आप इन स्पेशल फ्लाइट्स के लिए बुकिंग करना चाहता है तो उसके लिए सबसे पहले आपको स्पाइसजेट की आधिकारिक वेबसाइट या स्पाइसजेट मोबाइल ऐप और ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिजली का बिल जीरो! क्या पुराने मीटर का बिल सच में आता है कम… या ये है चोरी का खेल?

जानिए कितना होगा किराया?

स्पाइसजेट के मुताबिक, हर शहर से प्रयागराज के लिए अलग-अलग किराया होगा. जैसे अगर आप दिल्ली से प्रयागराज के लिए बुकिंग करते हैं तो उसके लिए किराया 8000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक है. वहीं अगर आप अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए बुकिंग करते हैं तो इसका किराया 13665 रुपये से करीब 16000 रुपये तक है.

इसके अलावा मुंबई से प्रयागराज के बीच किराया 10,313 रुपये से करीब 13000 रुपये तक है. वहीं बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए किराया 9700 रुपये से लेकर 16000 रुपये तक है. यह किराया सिर्फ सिंगल पर्सन के लिए वन वे का है. डबल के लिए यह किराया इससे ज्यादा होगा.

कब से कब तक होगा महाकुंभ?

महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक आस्था का समागम है जिसमें सभी क्षेत्रों से संत, साधु तपस्वी और कल्पवासी तीर्थयात्री आते हैं. प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 कर होने वाला महाकुंभ मेला हर 12 साल में आयोजित किया जाता है जिससे यह लाखों लोगों के लिए एक बार होने वाला आध्यात्मिक अनुभव बन जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

9 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

15 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

18 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

26 minutes ago

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

44 minutes ago