यूटिलिटी

FSSAI का बड़ा एक्शन, सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी का लाइसेंस सस्पेंड; जांच में फफूंद लगे फल-सब्जियां और खराब तेल मिला

FSSAI Food Safety Action: फूड सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. अथॉरिटी के मुताबिक, जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का गंभीर उल्लंघन सामने आया. कार्रवाई के बाद कंपनी को लाइसेंस सस्पेंशन की अवधि में सभी तरह की फूड बिजनेस एक्टिविटीज बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

जांच में सामने आईं कई खामियां

FSSAI के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता से जुड़ी कई गंभीर कमियां मिलीं. जांच टीम ने जलजमाव, बदबू और गंदगी के अलावा खाना तैयार करने वाली जगहों पर पर्याप्त सफाई नहीं होने की बात कही. रेगुलेटर ने इन स्थितियों को खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना.

टमाटर-पपीते पर मिली फफूंद

जांच के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी कई सवाल उठे. FSSAI के अनुसार, टमाटर, पपीता, गुड़ और काजू पर फफूंद लगी हुई मिली. इसके अलावा शिमला मिर्च सड़ी हुई पाई गई. ऐसी खाद्य सामग्री के इस्तेमाल और भंडारण को लेकर भी खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की गई.

काला पड़ चुका था खाना पकाने का तेल

निरीक्षण में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तेल की स्थिति भी खराब मिली. रेगुलेटर के मुताबिक, तेल काला पड़ चुका था और इस्तेमाल के लिए अनुपयुक्त स्थिति में था. खाद्य सामग्री और किचन की स्थिति को देखते हुए FSSAI ने कंपनी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का फैसला लिया.

सभी फूड बिजनेस गतिविधियां बंद रखने के निर्देश

लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी को सस्पेंशन अवधि के दौरान सभी तरह की खाद्य कारोबार संबंधी गतिविधियां बंद रखने को कहा गया है. इसका मतलब है कि कंपनी इस अवधि में लाइसेंस के तहत किसी तरह की फूड बिजनेस एक्टिविटी संचालित नहीं कर सकेगी.

यह भी पढ़ें: मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

FSSAI ने बताई कार्रवाई की वजह

फूड रेगुलेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी दी. FSSAI का कहना है कि उसका मुख्य फोकस खाद्य कारोबार में नियमों का पालन, साफ-सफाई और सुरक्षित खाद्य पदार्थों से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करना है. रेगुलेटर के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

11 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

13 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

14 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

17 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

29 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

43 minutes ago