यूटिलिटी

सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते हुआ मामूली बदलाव, आने वाले समय में भी सीमित दायरे में रह सकते हैं दाम

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते मामूली बदलाव देखा गया है, जिससे कीमतें एक सीमित दायरे में बनी हुई हैं. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,20,770 रुपए प्रति 10 ग्राम था. यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 670 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी हुई है.

22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,10,012 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,10,625 रुपए था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 90,578 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 90,075 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी बनी हुई है. चांदी की कीमतें एक हफ्ते में 850 रुपए कम होकर 1,48,275 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 1,49,125 रुपए प्रति किलो थी.

दीपावली के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

दीपावली के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. उस समय 24 कैरेट सोने का दाम करीब 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 1.80 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया था. हाल की गिरावट के बावजूद बीते एक वर्ष में सोने और चांदी 50 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है.

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतें इस हफ्ते एक सीमित दायरे में 1,21,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रही हैं. इसकी वजह डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना है. आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें फेड मेबर्स की स्पीच और भारत और अमेरिका के सीपीआई डेटा पर होंगी.

उन्होंने आगे कहा कि छोटी अवधि में सोना 1,18,500 रुपए से लेकर 1,24,000 रुपए की रेंज में रह सकता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने-चांदी की कीमतें एक सीमित दायरे में हैं. सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस और चांदी 48 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है.


ये भी पढ़ें: EPFO ने दी खुशखबरी: PF ट्रांसफर के लिए फॉर्म भरने का झंझट खत्म हुआ, नौकरी बदलते ही 3 दिन में ऑटोमैटिक ट्रांसफर होगा PF बैलेंस


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

17 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

31 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

43 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

55 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago