उत्तर प्रदेश

बिहार चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद कार्यलयों में लगेगा अलीगढ़ की पहचान कहा जाने वाला ताला: सांसद डॉ दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने  कहा कि अलीगढ की पहचान कहा जाने वाला ताला 14 नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और राजद के कार्यालय में लगाने के काम आएगा. कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी  बिहार के चुनाव परिणाम के साथ हार का शतक भी पूरा कर लेंगे.  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बिहार में  प्रचार करने  पर तंज कसते हुए कहा कि जिनका एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नही है, वे भी प्रचार कर रहे हैं. किसी को कही भी प्रचार करने की छूट है चाहे तो  विदेश के चुनाव में भी प्रचार कर लें. एसआईआर से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि साफ सुथरी मतदाता सूची बनने  जा रही है जिसके कारण विपक्ष के पेट में दर्द है. अब घुसपैठिए भारत के मतदाता नहीं बन सकेंगे.

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को देश का स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि इस समय की उपलब्धियों पर आने वाली पीढी गर्व करेगी. आने वाले समय में कहा जाएगा कि मोदी-योगी के काल में बुल्डोजर से माफिया कांप उठता था. पीएम मोदी के साथ पूरा देश चल रहा है. वर्तमान में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. एक ऐसा देश बन चुका है जो दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है.

अलीगढ का वातावरण  पूरी तरह से भाजपामय है

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि अलीगढ का वातावरण  पूरी तरह से भाजपामय है. ये बाबूजी कल्याण सिंह जी का क्षेत्र है. पार्टी के संगठन का यहां पर गौरवशाली इतिहास रहा है. आज के भारत की विकास यात्रा कुछ अलग प्रकार की है. पूर्व में  आक्रान्ताओं ने भारत को लूटा पर वे देश की संस्कृति और संस्कार को समाप्त नहीं कर सके. पहले देश में वर्ण व्यवस्था थी जिसमें ज्ञान एवं संस्कृति व संस्कार से जुडा कार्य करने वाला ब्राह्मण , राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहने वाला क्षत्रिय, अर्थ की व्यवस्था व्यापार करने वाला वैश्य और समाज के शेष सभी महत्वपूर्ण कार्य करने वाला शूद्र कहलाता था.

यह एक हाथ की पांच उंगलियों के समान थे. समाज में सभी का अलग-अलग महत्व रहा है, भारत में वर्ण व्यवस्था थी जाति व्यवस्था नहीं. आक्रान्ताओं ने भारतीय समाज को जातियों में बांट दिया. आज के समय  में  समाज को बांटने और लडाने वाली ताकतें जातियों की मौजूदगी का अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए प्रयोग करती हैं. आक्रान्तओं ने जातियों का कुचक्र रचा था जिसमें आज फंसने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री ने अब  एक भारत श्रेष्ठ भारत का मंत्र दिया है जो जाति व्यवस्था को तोडता है. यहां का हर नागरिक स्वदेशी के मंत्र के साथ आत्मनिर्भर होकर देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कटिबद्ध है.

पीएम मोदी का भारत याची नहीं दाता बन गया है

पूर्व उपमुख्यमंत्री कहा कि पहले का भारत ऐसा था जिसे छोटी से छोटी चीज के लिए विदेशों पर निर्भर रहना होता था. देश के लोग अगर बीमार होते थे तो बीमारी का टीका तक विदेश से मंगाना पड़ता था. आज का भारत बदल गया है जो अब आत्मनिर्भर हो रहा है. कोरोना जैसे कठिन समय में जब दुनिया के बडे बडे देश टीके की आस लगा रहे थे तब भारत ने कोविड के 3 टीके विकसित कर दिए.

विपक्ष के लोगों ने उस समय में भारत में निर्मित वैक्सीन का उपहास भी उड़ाया पर इसी टीके ने देश के लोगों को सुरक्षित करने के साथ ही दुनिया के 100 से अधिक देशों के लोगों को भी सुरक्षित किया था. अमेरिका जैसा देश कोविड के समय में मदद की गुहार लगा रहा था. पीएम मोदी का भारत याची नहीं दाता बन गया है. कोविड के समय में जब विपक्ष के लोग घरों में छिपे हुए थे तब भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह नहीं करते हुए लोगों की सेवा की थी.

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मेट्रों यूपी में है

सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आज का भारत बदल गया है. अब ये वो भारत नहीं है जिसके प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने के लिए इंतजार करना पड़ता था बल्कि ये मजबूत भारत है जिसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का इंतजार अमेरिका के राष्ट्रपति करते हैं.  अमेरिका की टैरिफ की धमकी का भारत के पीएम ने इस कुशलता से जवाब दिया कि दुनिया का मजबूत राष्ट्र भी देखता रह गया. टैरिफ के जवाब में जीएसटी को कम करके देश की अर्थव्यवस्था को नया  आयाम दिया और भारतीय उत्पादों के लिए दुनिया के अन्य देशों के बाजारों में अवसर उपलब्ध करा दिए.

जीएसटी की कमी ने त्योंहार पर आम जनमानस की खुशियों को दोगुना कर दिया. आज टैरिफ लगाने वाले प्रधानमंत्री को अपना मित्र बता रहे हैं. पाकिस्तान को प्रश्रय देने वाला अमेरिका खुद को ब्राजील और रूस से बचाने की जुगत में लगा है.  पाकिस्तान अपने घर में ही तमाम परेशानियों से घिरा हुआ है जबकि भारत देश में निर्मित मिसाइल और वन्दे भारत ट्रेन चला रहा है. आज का भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के साथ ही सफलता की ऊची ऊंची छलांगे लगा रहा है. आज देश के साथ ही यूपी भी बदला है. जिस प्रदेश की सडके खस्ताहाल होती थी वहां पर आज दर्जनों एक्सप्रेस वे, फोरलेन सड़कें, मेट्रो बन रही हैं. दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मेट्रों यूपी में है.

बाबू कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर, कोल अलीगढ़ में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, परंपरागत उद्योग के माध्यम से भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में आमजन से सहभागिता का आह्वान किया.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार में लाल झंडे की आड़ में नक्सलवाद लाने की हो रही कोशिश, वे लोग नरसंहार और खून-खराबा लाते हैं- अमित शाह


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

8 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

20 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

41 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

54 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

56 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago