यूटिलिटी

AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: 2 लाख के पार पहुंचेगा सोना, ये 4 वजहें… जिसके चलते पीली धातु फिर बनाएगी नया रिकॉर्ड

AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: साल 2028 तक सोना एक बार फिर नया इतिहास रचते हुए अपने सबसे ऊंचे स्तर (All-Time High) पर पहुंच सकता है. अभी भारत में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.49 लाख रुपये चल रहा है. इससे पहले सोने का पुराना रिकॉर्ड  1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है.

सोने के बाजार में एक बार फिर बड़ा खेल शुरू हो गया है . इसके लिए नया टारगेट भी आ गया है. ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक (Central Banks) जमकर सोना खरीद रहे हैं. इसके अलावा दुनिया भर में चल रहे तनाव, सरकारी बॉन्ड और अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव के बीच लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं. यही वजह है कि अगले दो सालों में सोने के दाम नए रिकॉर्ड बना सकते हैं.

सोने में तेजी आने के 4 कारण

सुरक्षित निवेश की मांग को लेकर सोने की डिमांड बढ़ने वाली है. दुनिया भर के फंड मैनेजरों को लगता है कि आगे चलकर पीली धातु बेहतर रिटर्न दे सकती है.

सरकारी बॉन्ड और रुपये जैसी करेंसी में आ रही गिरावट को लेकर लोग चिंतित हैं, जिससे सोने का आकर्षण बढ़ रहा है. लोग अपने निवेश को सुरक्षित करने के लिए सोने की तरफ ज्यादा जा सकते हैं. दुनिया भर के बैंक खुद भारी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जो इसके फ्यूचर रेट को तय करने में सबसे बड़ा फैक्टर है.

हाल ही में निवेशकों के बीच यह चर्चा तेज हुई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) ब्याज दरों में फिर से बदलाव कर सकता है. जिसके बाद सोने में अचानक उछाल देखा गया. रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को ही सोने की कीमत में 2% का उछाल आया और यह 4,075 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गई.

केंद्रीय बैंक जमकर खरीद रहे हैं सोना

‘वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल’ के आंकड़ों से पता चलता है कि अकेले सितंबर के महीने में केंद्रीय बैंकों ने करीब 63 टन सोना खरीदा है. नवंबर 2024 के बाद से एक महीने में इतनी बड़ी खरीदारी पहली बार हुई है.

जनवरी में जब सोने में तेजी आई थी तब इसका भाव 5,500 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया था. हालांकि बाद में कीमतें थोड़ी नीचे आईं, लेकिन फिर भी यह ऐतिहासिक रूप से काफी ऊपर बनी हुई हैं. जानकारों का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो भारतीय बाजार में सोने की कीमत आने वाले समय में 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकती है.

इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी का हाल

पिछले दिनों भारी बिकवाली के बाद अब इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिल रहा है. शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉमैक्स (Comex) पर सोना 0.18% की तेजी के साथ 4,177.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.48% बढ़कर 57.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी.

ये भी पढ़ें- फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

हालांकि भारत के घरेलू बाजार में अभी सुस्ती है. गुरुवार को नई दिल्ली में सोना 900 रुपये सस्ता होकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया (लगातार चौथे दिन इसमें गिरावट आई). वहीं, चांदी भी 6,000 रुपये लुढ़ककर 2.15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इसकी मुख्य वजह रुपये का मजबूत होना और लोकल मार्केट में अभी डिमांड का थोड़ा कम होना है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

13 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

25 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

31 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

50 minutes ago