यूटिलिटी

सर्राफा बाजार में भूचाल! चांदी क्रैश, सोना भी गिरा; क्या मार्केट में कुछ बड़ा होने वाला है?

Silver Gold Rate Fall today: ग्लोबल मार्केट से आए खराब संकेतों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में सुनामी जैसी गिरावट देखी गई. दोपहर के सत्र में चांदी की कीमतें अचानक 5 फीसदी से ज्यादा गोता लगा गईं, जिससे प्रति किलो भाव में लगभग 12,000 रुपये की भारी कमी आई.

फिलहाल चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलो (silver price today) के करीब संघर्ष कर रही है. वहीं सोने ने भी निवेशकों को तगड़ा झटका देते हुए करीब 4,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (gold rate today 22k) नीचे फिसल गया. बाजार के जानकारों का मानना है कि पिछले दो साल से जारी एकतरफा तेजी के बाद अब एक बड़ा करेक्शन देखने को मिल रहा है.

मिडिल ईस्ट में तेल के खेल ने क्यों बढ़ाई ग्लोबल टेंशन?

कीमतों में इस अचानक गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण (why Silver Gold Rate Fall) मिडिल ईस्ट का गहराता संकट एक बड़ी वजह माना जा रहा है. अमेरिका द्वारा ईरान के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए गए हमले के जवाब में ईरान ने कतर स्थित बड़े ऑयल रिफाइनरी प्लांट को निशाना बनाया है, जिससे भारी नुकसान की खबरें हैं. इस तनाव के कारण क्रूड ऑइल की कीमतें आसमान छूते हुए 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं.

जिसको लेकर आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि जब युद्ध ऊर्जा संसाधनों को निशाना बनाने लगे, तो बाजार में अनिश्चितता बढ़ जाती है. निवेशक अब सुरक्षित निवेश के बजाय लिक्विडिटी यानी कैश बचाने की होड़ में हैं, जिसका असर सोने-चांदी की बिकवाली के रूप में दिख रहा है.

अमेरिकी फेड रिजर्व का हॉकिश रुख(Hawkish Stance)

सर्राफा बाजार की इस पिटाई का दूसरा और सबसे तकनीकी कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ताजा फैसला है. बुधवार को फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का ऐलान किया और संकेत दिए कि फिलहाल दरों में कटौती की कोई जल्दबाजी नहीं है. फेडरल रिजर्व के इस सख्त रुख (Hawkish Stance) के कारण डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है. आम तौर पर जब डॉलर मजबूत होता है और ब्याज दरें ऊंची रहने के संकेत मिलते हैं, तो सोने और चांदी जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों की चमक फीकी पड़ने लगती है.

यह भी पढे: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी; चेक करें आज के ताजा भाव

क्या बड़े संकट की आहट?

बाजार के आंकड़ों पर गौर करें तो चांदी ने इसी साल 29 जनवरी 2026 को 4.20 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. वहां से अब तक कीमतें लगभग आधी रह गई हैं. बाजार की स्तिथि पर विश्लेषकों का कहना है कि ऊंचे स्तरों पर बड़े फंड हाउस और ट्रेडर्स जमकर मुनाफावसूली (Profit Booking) कर रहे हैं. 2 फरवरी को भी चांदी 2.25 लाख तक गिरी थी, लेकिन आज की गिरावट इसलिए डराने वाली है क्योंकि यह मिडिल ईस्ट के युद्ध और अमेरिकी आर्थिक नीतियों के एक साथ टकराने का नतीजा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तनाव और बढ़ा तो आने वाले दिनों में कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

25 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

46 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

57 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago