आज सोने और चांदी की कीमतें
Gold Silver Price Today: अगर आप आने वाले दिनों में शादी-ब्याह या त्योहारों के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है. पिछले कुछ समय से रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहा सोना अब काफी नीचे आ चुका है और इन दिनों सुस्त दायरे में कारोबार कर रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं और खासकर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में अचानक आए उछाल के कारण पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है और इसके दामों में गिरावट दर्ज की गई है.
इस बीच, दिग्गज फाइनेंशियल फर्म HSBC की एक नई रिपोर्ट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में सोने की कीमतों पर दबाव और बढ़ सकता है. एचएसबीसी ने साल 2026 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर 4,490 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करंसी के हिसाब से लगभग 1,48,624 रुपये प्रति 10 ग्राम) कर दिया है. इसके अलावा, साल 2027 के लिए भी औसत अनुमान को कम करके 4,825 डॉलर प्रति औंस यानी करीब 1,59,724 रुपये कर दिया गया है.
फिलहाल वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,184 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है और इस हफ्ते इसमें करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है. हालांकि, जानकारों का यह भी मानना है कि अगर सोना फिसलकर 4,000 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंचता है, तो केंद्रीय बैंक और दूसरे बड़े निवेशक एक बार फिर इसमें भारी खरीदारी शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट
दूसरी तरफ अमेरिका में हाल ही में महंगाई के आंकड़े थोड़े कमजोर रहे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें फिलहाल कम हो गई हैं. इसी वजह से पिछले दो सत्रों में सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी भी देखने को मिली है. अब सबकी निगाहें अमेरिका के आने वाले पेरोल डेटा पर टिकी हैं. वहीं, वैश्विक बाजार में चांदी फिलहाल 61.18 डॉलर प्रति औंस के आस-पास बनी हुई है.
दिलचस्प बात यह है कि सोने में यह मंदी का दौर ऐसे वक्त में आया है जब भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है. हमारे देश में त्योहारी सीजन और शादियों में सोना-चांदी खरीदने की पुरानी परंपरा रही है. अगर बात करें भारतीय सर्राफा बाजारों की, तो फिलहाल दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1,53,314 रुपये, 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,141 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,15,563 रुपये चल रहा है. वहीं, चांदी के दाम भी क्वालिटी के हिसाब से 2,35,000 रुपये से लेकर 2,51,900 रुपये प्रति किलो के दायरे में बने हुए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…