देश

गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाइयों की तांता, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

Gajendra Singh Shekhawat Birthday: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री और जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिलीं. केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी और अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की.

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके काम की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को सहेजने के साथ-साथ उसे दुनिया के सामने पहुंचाने में शेखावत का योगदान महत्वपूर्ण है. अमित शाह ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना भी की.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी शेखावत को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने उनके लिए स्वस्थ, प्रसन्न और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की.

कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की. उन्होंने उन्हें जोधपुर लोकसभा क्षेत्र का सांसद बताते हुए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शेखावत को बधाई दी. उन्होंने कहा कि खाटू श्याम की कृपा से वे हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा राष्ट्रहित में उनका योगदान लगातार बढ़ता रहे.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान श्रीकृष्ण से शेखावत के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वस्थ, यशस्वी और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे बढ़ते रहने की शुभकामना दी.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. दोनों नेताओं ने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की.

अन्य नेताओं ने भी भेजीं शुभकामनाएं

नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने भी गजेंद्र सिंह शेखावत को शुभकामनाएं दीं. बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने भी उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में शेखावत का योगदान सराहनीय है.


ये भी पढ़ें: भोपाल में अमित शाह का मेगा कार्यक्रम, 35 हजार से ज्यादा गोपालक होंगे शामिल; डेयरी से कानून तक कई एजेंडे


जन्मदिन के मौके पर मिले इन संदेशों के जरिए अलग-अलग दलों और राज्यों के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सार्वजनिक जीवन और संस्कृति व पर्यटन के क्षेत्र में उनके काम की सराहना की.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

34 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

35 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago