यूटिलिटी

साल 2026 के पहले दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: साल 2026 की शुरुआत उन लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर लेकर आई है जो सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं. नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को सर्राफा बाजार में हलचल देखी गई और अच्छी बात यह है कि सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. खासकर चांदी खरीदने वालों के लिए तो यह किसी ‘न्यू ईयर गिफ्ट’ से कम नहीं है, क्योंकि इसके दाम में बड़ी कटौती हुई है.

सोने की कीमतों में मामूली नरमी

अगर आप सोने के भाव पर नजर डालें, तो आज सुबह 24 कैरेट सोने (999 शुद्धता) की कीमत ₹1,33,151 प्रति 10 ग्राम पर टिकी हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कल यानी साल 2025 के आखिरी दिन बुधवार शाम को सोना जिस भाव पर बंद हुआ था, उसके मुकाबले आज कीमतों में मामूली गिरावट है.

अगर हम 22 कैरेट सोने की बात करें, जिसे ज्यादातर लोग गहने बनाने के लिए पसंद करते हैं, तो कल शाम यह ₹1,22,007 के स्तर पर था, जो आज सुबह गिरकर ₹1,21,966 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. हालांकि यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन नए साल के पहले दिन लाल निशान (गिरावट) में बाजार का खुलना ग्राहकों के लिए सुखद संकेत है.

चांदी के दाम में भारी गिरावट

सोने के मुकाबले चांदी में आज ज्यादा “चमक” कम हुई है. आज चांदी के भाव में ₹2,500 से भी ज्यादा की बड़ी गिरावट देखी गई है. यह उन लोगों के लिए राहत की बात है जो निवेश के लिए या शादी-ब्याह के लिए चांदी की खरीदारी करना चाहते थे. कल यानी 31 दिसंबर की शाम को चांदी के भाव में तेजी देखी गई थी और यह ₹2,30,420 प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई थी, लेकिन आज साल के पहले दिन बाजार ने करवट ली और कीमतों में अच्छी-खासी कमी आई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में भारत टैक्सी की शुरुआत, निजी कैब कंपनियों को सीधी चुनौती

एक नजर कल के उतार-चढ़ाव पर

कल यानी बुधवार को बाजार में काफी उठापटक रही. सुबह सोना (999 शुद्धता) ₹1,33,099 पर था, जो शाम होते-होते ₹1,33,195 तक पहुंच गया. वहीं चांदी के साथ भी यही हुआ; सुबह का रेट ₹2,29,433 था, जो शाम को बढ़कर ₹2,30,420 हो गया था.

यह भाव फाइनल नहीं है!

एक बात जो हर ग्राहक को समझनी चाहिए वो ये कि IBJA द्वारा जारी किए गए ये दाम ‘बेस प्राइस’ होते हैं. यानी इनमें जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं होते. जब आप किसी शोरूम में गहने खरीदने जाते हैं, तो वहां आपको 3% जीएसटी और ज्वैलर के मेकिंग चार्जेस अलग से देने होते हैं. यही वजह है कि टीवी या अखबार में दिखने वाले भाव और दुकान के फाइनल बिल में अंतर होता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

8 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

14 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

29 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

34 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

41 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago