देश

नए साल पर रेलवे का बड़ा धमाका! पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’ का रूट फाइनल, जानें कब चलेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन

नए साल के मौके पर रेलवे की तरफ से देशवासियों को एक बहुत बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह खबर आ ही गई जिसका रेल यात्री बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ अब पटरी पर उतरने के लिए बिल्कुल तैयार है. सबसे खास बात यह है कि इस पहली हाई-टेक स्लीपर ट्रेन का रूट भी फाइनल हो चुका है.

कोलकाता से गुवाहाटी का सफर होगा शानदार

रेल मंत्री के मुताबिक, भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलाई जाएगी. अभी तक हम वंदे भारत में सिर्फ बैठकर सफर करते थे, लेकिन अब यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान आरामदायक नींद भी मिल सकेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत जल्द इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

रेलवे का कहना है कि इस ट्रेन की सभी टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है. यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और इसकी रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. यानी अब समय की बचत भी होगी और थकान भी नहीं होगी.

दिव्यांगजनों का रखा गया खास ख्याल

अश्विनी वैष्णव ने इस बात पर जोर दिया कि नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हर वर्ग के लिए सुलभ बनाया गया है. इसमें दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो. बर्थ की डिजाइन से लेकर टॉयलेट्स तक में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. रेल मंत्री ने इसे भारतीय रेलवे के लिए एक बहुत बड़ा ‘मील का पत्थर’ बताया है.

बुलेट ट्रेन का इंतजार भी होने वाला है खत्म

वंदे भारत के साथ-साथ रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन को लेकर भी एक बहुत बड़ी अपडेट दी है. अगर आप भी बुलेट ट्रेन में बैठने का सपना देख रहे हैं, तो कैलेंडर पर 15 अगस्त 2027 की तारीख मार्क कर लीजिए. सरकार का लक्ष्य है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन इसी दिन पटरी पर दौड़ने लगे.

अपनी शुरुआत में यह ट्रेन सूरत से वापी के बीच लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का काम काफी तेजी से चल रहा है. अश्विनी वैष्णव ने साफ किया कि रेलवे का ध्यान सिर्फ रफ्तार पर ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके अनुभव को विश्वस्तरीय बनाने पर भी है.

ये भी पढ़ें- भारत-पाक बॉर्डर पर सुरक्षा की एक और लेयर, क्या है पंजाब पुलिस का प्लान?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

14 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

45 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago