आज सोने-चांदी की कीमत
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार और एमसीएक्स (MCX) में आज सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों और आम खरीदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. हफ्ते की शुरुआत के साथ ही बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. जहां एक तरफ घरेलू बाजार में चांदी की चमक बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ अलग ही तस्वीर नजर आ रही है.
आज शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया. चांदी 4,444 रुपये की छलांग लगाते हुए 2,82,755 रुपये प्रति किलो के स्तर तक जा पहुंची. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कीमतों में थोड़ी स्थिरता आई और सुबह साढ़े दस बजे के करीब यह 2,80,774 रुपये के आसपास ट्रेड कर रही थी.
सोने की बात करें तो 5 जून की डिलीवरी वाला सोना भी सुबह 580 रुपये महंगा होकर 1,54,243 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. रिटेल बाजार यानी गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,53,980 रुपये के करीब चल रही है. वहीं, मध्यम वर्ग की पसंद रहने वाला 22 कैरेट सोना 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.
बाजार के जानकारों का कहना है कि इस तेजी के पीछे दो मुख्य कारण हैं. पहला, भारत में आने वाला शादियों का सीजन. शादियों की वजह से ज्वेलरी की मांग में स्थिरता बनी हुई है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है.
दूसरा बड़ा कारण है वैश्विक अनिश्चितता. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ताओं में आई नई रुकावटों ने निवेशकों को डरा दिया है. ताजा प्रस्तावों के ठुकराए जाने से खाड़ी देशों में संघर्ष लंबा खिंचने के आसार हैं. इस तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ रही हैं, जिससे पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है.
ये भी पढ़ें- पेट्रोल बचाने के लिए इन कारों को करें यूज, लग्जरी फीचर्स के साथ मिलेंगे गजब के फायदे
हैरानी की बात यह है कि जहां भारतीय बाजारों में दाम बढ़े हुए दिख रहे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सोना करीब एक फीसदी टूटकर 4,661 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट अभी ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीतियों और जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच निवेशक काफी सावधानी बरत रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…