Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए आज थोड़ी राहत भरी खबर है. पिछले कई दिनों से आसमान छू रही कीमतों के बाद 21 मई को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है. लगातार आ रही तेजी पर अब थोड़ा ब्रेक लगा है जिससे बाजार में हल्की नरमी महसूस की जा रही है. हालांकि कीमतें अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास ही बनी हुई हैं, इसलिए खरीदार कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले मार्केट पर पैनी नजर रख रहे हैं.
अगर आप आज बाजार में सोना खरीदने जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,58,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. वहीं, आभूषण (ज्वेलरी) बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,45,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. ध्यान रहे कि ये कीमतें बिना किसी GST और मेकिंग चार्ज के हैं, यानी जब आप दुकान पर जाएंगे तो फाइनल बिल में ये टैक्स और चार्जेस अलग से जुड़ेंगे.
इसके साथ ही आज चांदी की चमक भी थोड़ी फीकी रही. चांदी की कीमतों में करीब 0.53 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई, जिसके बाद यह 2,72,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई. दूसरी ओर, सोना भी एमसीएक्स पर 0.12 प्रतिशत टूटकर 1,59,815 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
इस गिरावट के पीछे घरेलू बाजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर हो रही हलचल जिम्मेदार है. दरअसल वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत में सकारात्मक प्रगति की खबरें आ रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने बाजार का मूड बदल दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुकी है.
इस बयान के आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों के बीच का डर थोड़ा कम हुआ है. आम तौर पर जब भी दुनिया में तनाव बढ़ता है, लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर इसमें पैसा लगाने लगते हैं, जिससे दाम बढ़ते हैं. लेकिन अब तनाव कम होने से सोने की मांग में थोड़ी कमी आई है और कीमतें नीचे खिसकी हैं.
ये भी पढ़ें- आम जनता के लिए राहत की खबर! औंधे मुंह गिरे सोना और चांदी के दाम, जानें आज का ताजा भाव
बाजार के जानकारों का मानना है कि भले ही आज थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन आने वाले दिनों में किसी बहुत बड़ी मंदी या भारी गिरावट की उम्मीद फिलहाल नहीं है. शादियों का सीजन और वैश्विक परिस्थितियां अभी भी ऐसी बनी हुई हैं जो कीमतों को सपोर्ट दे रही हैं. ऐसे में अगर आप खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो रोजाना के रेट्स को ट्रैक करते रहना ही समझदारी होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…