Bharat Express DD Free Dish

आम जनता के लिए राहत की खबर! औंधे मुंह गिरे सोना और चांदी के दाम, जानें आज का ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज बड़ी राहत की खबर है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह के कारोबार में सोने और चांदी के दाम तेजी से नीचे गिरे हैं. 24 कैरेट सोने का भाव जहां 510 रुपये टूटकर ₹1,58,570 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी भी ₹1253 की गिरावट के साथ ₹2,68,866 प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है.

Gold Price Today, Silver Rate Today, Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है. कमोडिटी मार्केट से आम उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर आ रही है. सराफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिससे खरीदारी करने वालों के चेहरे खिल गए हैं.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह के कारोबार में ही दोनों कीमती धातुओं के दाम तेजी से नीचे आ गए हैं. सुबह करीब 10:30 बजे तक सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा सस्ता हो चुका था, वहीं चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है और यह 1200 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट चुकी है.

बाजार में सोने का क्या है हाल?

सुबह लगभग 10:40 बजे एमसीएक्स पर शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 510 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था. अगर आज के उतार-चढ़ाव की बात करें, तो सोने ने बाजार खुलने के बाद 1,57,959 रुपये का निचला स्तर छुआ, जबकि इसका ऊपरी स्तर 1,60,378 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रहा.

ये भी पढ़ें- शहरों में बंपर डिमांड, फिर भी बाजरे की खेती क्यों छोड़ रहे किसान? जानिए पूरी सच्चाई

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी खरीदने वालों के लिए भी आज का दिन मुफीद है. सुबह करीब 10:45 बजे एमसीएक्स पर एक किलो चांदी की कीमत 1,253 रुपये की बड़ी कमजोरी के साथ 2,68,866 रुपये पर आ गई. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,66,850 रुपये प्रति किलो का लो लेवल देखा, जबकि ऊपरी स्तर पर यह 2,69,605 रुपये तक गई.

बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और घरेलू बाजार में मांग के उतार-चढ़ाव की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में जो लोग शादियों के सीजन या निवेश के लिहाज से गहने खरीदने की सोच रहे थे, उनके लिए कीमतों में आई यह कमी एक अच्छा अवसर हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read