देश

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar 2006 Case: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) से जुड़ा करीब 20 साल पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला (Ramesh Chennithala) ने 2006 के इस मामले में विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो (VACB) को जांच के निर्देश दिए हैं. मामला उस समय का है, जब ज्ञानेश कुमार केरल के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव थे.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है. ली सी बीन PATI-BEL कंसोर्टियम के साथ काम कर रहे थे. यह कंसोर्टियम केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) के तहत एमसी रोड के अपग्रेडेशन से जुड़े काम में शामिल था.

2006 में ली सी बीन ने कुआलालंपुर में आत्महत्या कर ली थी. रिपोर्टों के मुताबिक, उनके कथित सुसाइड नोट में उस समय PWD सचिव रहे ज्ञानेश कुमार का नाम होने की बात सामने आई थी. इसी के बाद मामले में विजिलेंस जांच शुरू हुई थी.

शिकायत में क्या आरोप लगाए गए?

मौजूदा शिकायत कांग्रेस नेता मलयिनकीझु वेणुगोपाल की ओर से की गई है. इसमें सरकारी कामों के ठेके देने में कथित अनियमितताओं और मामले से जुड़े दूसरे आरोपों की जांच की मांग की गई है. शिकायतकर्ता का दावा है कि 2006 में शुरू हुई शुरुआती विजिलेंस जांच आगे नहीं बढ़ सकी और उसे बाहरी प्रभाव के कारण रोक दिया गया था.

केरल सरकार ने अब पुराने मामले से जुड़ी फाइलें भी मंगाई हैं. जांच में यह देखा जाएगा कि पहले की कार्रवाई किस तरह हुई थी और क्या उस दौरान किसी तरह का बाहरी दबाव पड़ा था.


ये भी पढ़ें: वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा


गृह मंत्री ने विजिलेंस निदेशक को पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने को कहा है. हालांकि, फिलहाल सामने आए आरोप जांच के दायरे में हैं. केवल किसी शिकायत या कथित सुसाइड नोट में नाम आने से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कोई अपराध साबित नहीं होता. आगे की स्थिति विजिलेंस जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

2 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

3 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

3 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

3 hours ago