यूटिलिटी

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी हुई स्थिर! क्या यही है खरीदारी का सही मौका?

Gold Silver Price Today: देश के कुछ राज्यों में जहां लोग गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोने-चांदी के भाव पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं.

ऐसे में देश के कई हिस्सों में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. वहीं निवेश करने वाले, गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे लोग या सिर्फ कीमतों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए आज का रेट जानना जरूरी है.

आज सोने-चांदी के दाम में फिर बदलाव देखने को मिला है. सोने के दाम में जहां 100 रुपये से भी कम की गिरावट दर्ज हुई. ते वहीं चांदी के दाम लगभग स्थिर ही हैं.

सोना-चांदी के भाव में आज रही हलचल

सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी के भाव लगभग स्थिर रहे. खासकर 24 कैरेट सोना दिल्ली और मुंबई में ₹10,068 से ₹10,091 के बीच बिक रहा है. 22 और 18 कैरेट के दाम भी इसी अनुसार हैं.

चांदी का भाव दिल्ली और मुंबई में ₹110 प्रति ग्राम के आस-पास है, जबकि चेन्नई में आज सबसे ज्यादा ₹122 प्रति ग्राम रहा (Gold Silver Price Today).

जानें आपके शहर में क्या है चांदी का भाव

क्या खरीदारी का सही समय है?

अगर आप गहनों की खरीदारी की सोच रहे हैं या निवेश करना चाहते हैं तो यह वक्त ज़्यादा खराब नहीं है. सोने की कीमत पिछले कुछ दिनों से लगभग स्थिर चल रही है.

चांदी में भी ज्यादा उछाल नहीं देखा गया है. ऐसे में यह समय छोटा-मोटा निवेश करने के लिए ठीक माना जा सकता है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा रुख?

आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक बाजार, डॉलर की स्थिति और आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करेंगी.

अगर डॉलर कमजोर होता है या वैश्विक तनाव बढ़ता है, तो सोने के दाम ऊपर जा सकते हैं. फिलहाल बाजार में स्थिरता है लेकिन किसी भी बड़ी खबर से रेट में बदलाव संभव है.

ये भी पढ़ें- सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी, इस हफ्ते कीमतों में हुई गिरावट

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

11 minutes ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

33 minutes ago