Bharat Express DD Free Dish

सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी, इस हफ्ते कीमतों में हुई गिरावट

Gold Rate Today: इस सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत 98,691 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि चांदी का दाम 1,06,775 रुपए प्रति किलो पहुंचा।

gold rate today

Gold Rate Today: सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है. इस हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे सोने के दाम एक बार फिर से 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गए हैं.

सोने के सभी कैरेट रेट्स नीचे आए

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 98,691 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 99,058 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 367 रुपए की कमी को दर्शाता है.

22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 90,404 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 90,737 रुपए था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 74,294 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 74,018 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

चांदी की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड
वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 608 रुपए बढ़कर 1,06,775 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,06,167 रुपए प्रति किलो थी. 18 जून को चांदी ने 1,09,550 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था.

भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव

हाल के दिनों में ऐसे कई वैश्विक घटनाक्रम हुए हैं, जिन्होंने सोने और चांदी की कीमतों को उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इनमें ईरान-इजरायल के बीच बढ़ता हुआ संघर्ष शामिल है, जिसमें अब अमेरिका के शामिल हो जाने से यह और व्यापक हो सकता है.

अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी के बाद माना जा रहा है कि सुरक्षित निवेश समझे जाने के कारण सोने की कीमतों में आने वाले समय में इजाफा देखने को मिल सकता है.

1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,529 रुपए या 29.58 प्रतिशत बढ़कर 98,691 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,181 रुपए या 23.46 प्रतिशत बढ़कर 1,06,198 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने किए ताबड़तोड़ हमले, तनाव बढ़ने से अब और महंगा हो जाएगा कच्चा तेल; जानें अभी के रेट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read