यूटिलिटी

सोना-चांदी खरीदने वालों को लगा जोर का झटका! रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची कीमतें, चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Gold Silver Price Today: अगर आप शादी-ब्याह के सीजन के लिए या निवेश के मकसद से सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज की खबर आपके पसीने छुड़ा सकती है. मंगलवार, 27 जनवरी 2026 की सुबह सर्राफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जो आग लगी है, उसने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

सोना ₹1.57 लाख के पार, चांदी में ‘सुनामी’

बाजार से मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 9 बजे तक सोने की कीमतों में 1% से ज्यादा का उछाल देखा गया. इसके साथ ही 10 ग्राम सोने का भाव अब 1,57,000 रुपये के भी ऊपर निकल गया है. लेकिन असली हलचल तो चांदी के बाजार में है. चांदी की कीमतों में आज करीब 6% की भारी बढ़त देखी गई है.

चांदी आज सुबह 1.53% की बढ़त के साथ 3,39,824 रुपये पर खुली थी, लेकिन देखते ही देखते शुरुआती कारोबार में ही इसमें 20,081 रुपये का तगड़ा उछाल आया. अब चांदी का भाव 3.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है. फिलहाल चांदी 3,54,780 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रही है.

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

आम आदमी के मन में सवाल है कि आखिर अचानक कीमतों में इतनी तेजी क्यों आई? जानकारों की मानें तो इसके पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारण हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की बढ़ती मांग और डॉलर के मुकाबले रुपये में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है. इसके अलावा, दुनिया भर में चल रही आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई की वजह से निवेशक अब सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की तरफ भाग रहे हैं.

जब भी बाजार में अस्थिरता बढ़ती है, तो सोने को सबसे भरोसेमंद एसेट माना जाता है. वहीं चांदी की बढ़ती मांग ने इसे अब तक के सबसे महंगे स्तर पर पहुंचा दिया है.

ये भी पढ़ें- Budget 2026: जेब पर कैसे पड़ेगा टैक्स का असर? आसान भाषा में समझिये डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स का पूरा खेल

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

बाजार में आई इस तेजी ने निवेशकों के बीच उत्साह तो भरा है, लेकिन आम खरीदार के लिए जेब ढीली करना मुश्किल हो गया है. फिलहाल बाजार में काफी उतार-चढ़ाव है, इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि खरीदारी करने से पहले थोड़ा इंतजार करना या किस्तों में निवेश करना समझदारी हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

16 minutes ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

47 minutes ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

1 hour ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

1 hour ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

2 hours ago