फैक्ट चेक

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लोगों से कलमा पढ़ने को कहा, जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर न केवल बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस, बल्कि धर्म और आस्था से जुड़े संतो के वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते है. इसी बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का एक छोटा सा क्लिप कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है. इसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इस्लाम से जुड़े विश्वासों का उल्लेख करते दिखते हैं. साथ ही वीडियो क्लिप में वो लोगों से कलमा पढ़ने को कह रहे हैं. लेकिन क्या ये वाकई सच है? क्या सच में उन्होंने कुछ ऐसा कहा है? आइए जानते है सच्चाई.

क्या हुआ वायरल?

दरअसल, 22 जनवरी को एक इंस्टाग्रम यूजर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का एक छोटा क्लिप शेयर किया. इस वीडियो में वो इस्लाम से जुड़े विश्वासों का उल्लेख करते दिखते हैं, जिसे आधार मानकर ये कहा जा रहा है कि वो लोगों से कलमा पढ़ने को कहा है.

कुछ यूजर्स ने तो इसको शेयर करते हुए आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का भी इस्तेमाल किया है.

जांच में क्या सामने आया?

फैक्ट चेक के दौरान यह साफ हुआ कि वायरल वीडियो ना तो हाल का है और ना ही उसे पूरे संदर्भ में दिखाया जा रहा है. यह वीडियो प्रयागराज विवाद से पहले का है और इसे एडिट करके सोशल मीडिया पर फैलाया गया है.

असल में, यह वीडियो 16 दिसंबर 2025 को एक फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया था. लंबे और मूल वीडियो में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सनातन धर्म और इस्लाम के बीच दार्शनिक और धार्मिक अंतर समझा रहे हैं. वे यह स्पष्ट कर रहे हैं कि इस्लाम में मोक्ष या बहिश्त की अवधारणा कलमा और आस्था से जुड़ी मानी जाती है, जबकि सनातन परंपरा में कर्म और आचरण को निर्णायक माना जाता है.

वायरल क्लिप में वीडियो का वही हिस्सा काटकर दिखाया गया है, जहां वे इस्लामिक मान्यताओं की व्याख्या कर रहे थे. इस हिस्से को संदर्भ से अलग कर ऐसा पेश किया गया, जैसे वे खुद कलमा पढ़ने की अपील कर रहे हों. जबकि पूरे वीडियो में वे साफ कहते हैं कि सनातन धर्म न्याय और कर्म आधारित है, जहां व्यक्ति का आचरण ही उसके फल का आधार होता है.

प्रयागराज विवाद से क्यों जोड़ा गया?

यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है, जब माघ मेला और मौनी अमावस्या स्नान को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद की खबरें सामने आईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस द्वारा उनके काफिले को रोके जाने के बाद तनाव की स्थिति बनी थी. इसी पृष्ठभूमि में पुराने वीडियो को नए विवाद से जोड़कर फैलाया गया.

रिपोर्टर्स और मीडिया की पुष्टि

प्रयागराज में इस मामले को कवर करने वाले पत्रकारों ने भी वीडियो को एडिटेड और भ्रामक बताया है. किसी भी भरोसेमंद न्यूज रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि शंकराचार्य ने कलमा पढ़ने की अपील की हो.

जांच से ये बात साफ हो गई कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा गलत और भ्रामक है. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का वीडियो संदर्भ से काटकर पेश किया गया है. वे किसी से कलमा पढ़ने को नहीं कह रहे थे, बल्कि दो धर्मों की मान्यताओं के बीच अंतर समझा रहे थे.

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने विराट को कहा गद्दार, वीडियो हुआ वायरल, जानें सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

16 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

17 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

24 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

35 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

46 minutes ago