यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में फिर आई तेजी, चांदी रही स्थिर, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 90,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी रही स्थिर, यहां जानें ताजा रेट

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 90,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

34 minutes ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

40 minutes ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

46 minutes ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

1 hour ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

1 hour ago