दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज-2 कैंसर
Dipika Kakar: अगर बात टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस के बारे में की जाए तो सबसे पहले दीपिका कक्कड़ का नाम लोगों के जुंबा पर जरूर रहता है. बीते कई दिनों से अपनी हेल्थ को लेकर वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस बीच टीवी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक बेहद दुखद खबर शेयर की है. दीपिका ने सोशल मीडिया पर खुद बताया कि उनेक लिवर में ट्यूमर था वो असल में कैंसर है और ये कैंसर दूसरी स्टेज पर पहुंच गया है. इस बीमारी की जानकारी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की है और साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों से दुआ करने की गुजारिश की है.
दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कुछ हफ्ते पहले उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जांच कराई. जांच में उनके लिवर में टेनिल बॉल के साईज का ट्यूमर मिला. आगे की जांच में पता चला कि यह ट्यूमर कैंसर है और स्टेज-2 लिवर कैंसर है. दीपिका ने लिखा पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बहुत मुश्किल भरे रहे. पहले पेट दर्द के कारण अस्पताल जाना फिर लिवर में ट्यूमर की जानकारी मिलना और बाद में पचा चलना कि यह कैंसर है यह हमारे जीवन का सबसे कठिन समय रहा है.
इस बीमारी की सीरियस कंडीशन के बावजूद एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हिम्मत नहीं हारी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा मैं पूरी तरह से पॉडजिटिव हूं और इस बीमारी का डट कर सामना करने के लिए तैयार हूं. अपने परिवार और आप सभी के प्यार और दुआओं से मैं इसे भी पार कर जाऊंगी. दीपिका की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके लिए दुआओं और समर्थन का तांता लग गया है. एक फैन ने लिखा मैं बिल्कुल हैरान हूं. कृप्या मजबून बनी रहिए. हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं.
सलमान खान के रियलीटि शो बिग बॉस सीजन 12 में दीपिका कक्कड़ ने शिरकत की थी. 2018-19 के इस सीजन उन्होंने घर के अंदर शानदार खेल दिखाया. जिसके दम पर बिग बॉय 12 के विनर का ताज उनके सिर सजा. बता दें कि कुछ समय पहले दीपिका ने फराह खान के सेलिब्रिटी मास्टर सेफ शो में भी भाग लिया था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने वह शो बीच में छोड़ दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…
Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…
INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…
Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…