Gold Silver Price Today: आज नग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार दूसरी बार कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.
Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 92,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 97,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में लगातार दूसरी बार कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.
ये भी पढ़ें:Gold Silver Price Today: गिरावट आने के बाद स्थिर हुए सोने-चांदी के दाम, जानिए अपने शहर के ताजा रेट
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में लगातार दूसरी बार कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 92,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 97,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 92,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…