Gold Silver Price Today: आम तौर पर जब भी दुनिया के किसी कोने में युद्ध के नगाड़े बजते हैं, तो निवेशक डर के मारे अपना पैसा सुरक्षित जगहों पर लगाने लगते हैं. ऐसी स्थिति में ‘गोल्ड’ यानी सोना सबसे पहली पसंद होता है, जिसके कारण इसकी कीमतें रॉकेट की तरह ऊपर भागती हैं. लेकिन इस बार मिडिल ईस्ट (इजरायल, ईरान और अमेरिका) के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद भारतीय सर्राफा बाजार से जो खबरें आ रही हैं, उन्होंने सबको हैरत में डाल दिया है. लोग पूछ रहे हैं कि जब चारों तरफ बारूद की गंध है, तो सोने-चांदी के दाम गिर क्यों रहे हैं?
अगर आज यानी शुक्रवार के भाव पर नजर डालें, तो भारतीय बाजार में हलचल साफ दिख रही है. कल की भारी उठापटक के बाद आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,62,800 प्रति 10 ग्राम के इर्द-गिर्द घूम रहा है. कल के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई है.
वहीं, चांदी की बात करें तो ये ₹2,84,900 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. ये आंकड़े चौकाने वाले इसलिए हैं क्योंकि युद्ध के माहौल में जनता को लग रहा था कि कीमतें ₹2 लाख की तरफ भागेंगी, पर यहाँ तो ग्राफ नीचे की तरफ झुकता दिख रहा है.
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्या अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होगी ज्वैलरी?
इस पहेली का जवाब ‘प्रॉफिट बुकिंग’ में छिपा है. बाजार के जानकारों का कहना है कि युद्ध की आशंका में सोने के दाम पहले ही काफी ज्यादा बढ़ चुके थे. जब कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं, तो बड़े खिलाड़ियों और निवेशकों ने सोचा कि यही सही मौका है अपना मुनाफा पक्का करने का. उन्होंने बड़े पैमाने पर सोना बेचना शुरू कर दिया ताकि हाथ में कैश आ सके. इसी बिकवाली का असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी पड़ा, जहां देखते ही देखते 4% से 8% तक की गिरावट दर्ज की गई.
सिर्फ युद्ध ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार अमेरिका से आने वाली खबरें भी आग में घी डाल रही हैं. अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वहां के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर लिए जा रहे फैसलों ने निवेशकों को कंफ्यूज कर दिया है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी बाजार को अस्थिर बना रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Women Welfare: लखनऊ के नारायणपुर स्थित सिंह गेस्ट हाउस में डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के…
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), पंजाब और अशोका यूनिवर्सिटी के बीच कैंसर…
Azam Khan Case: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान मामले में कहा कि केवल चुनाव लड़ने…
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के हैदराबाद समिट में दिए गए विवादित…
सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…
Rezang La War Story: 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में 13 कुमाऊं…