यूटिलिटी

सोना हुआ और भी महंगा, लेकिन चांदी के खरीदारों के लिए राहत! जानिए क्या है खरीदारी का सही मौका

Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोने-चांदी की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले एक बार आज के लेटेस्ट रेट्स जरूर जान लीजिए. आज यानी 17 जुलाई को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कई दिनों तक लगातार गिरावट के बाद सोने ने अपना रुख बदल लिया है और इसकी कीमतें आज आसमान छू रही हैं. वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में आज थोड़ी नरमी देखने को मिली है जो खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर साबित हो रही है. तो चलिए आज के ताजा रेट पर जरा नजर डाल लेते हैं.

भारत में सोने-चांदी के आज के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है. सबसे पहले 24 कैरेट शुद्ध सोने की बात करें तो आज यह करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं ज्वैलरी के लिए पसंद किया जाने वाला 22 कैरेट सोना आज करीब ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है.

वहीं चांदी खरीदारों के लिए तो राहत की खबर है, आज चांदी खरीदना आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है. आज चांदी की कीमतों में गिरावट आई है और यह आज करीब ₹2.15 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चांदी के दाम लगातार गिर ही रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki को कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा झटका! खराब Grand Vitara लौटाएं या ग्राहक को दें 20.50 लाख रुपये

क्यों हो रहा है कीमतों में इतना उतार-चढ़ाव?

अब आप सोच रहे होंगे कि सोने-चांदी की कीमतों में अचानक इतना फेरबदल कैसे हो रहा है. तो इसके पीछे की 4 बड़ी वजह आपको बता देते हैं:

  1. वैश्विक स्तर पर अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति.
  2. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार आ रही कमजोरी.
  3. कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी.
  4. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा भू-राजनीतिक तनाव.

आपको बताते चलें कि अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो स्थानीय बाजार के ज्वैलर्स से आज के फाइनल रेट्स और मेकिंग चार्जेस का मोलभाव जरूर कर लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

3 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

5 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

18 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

37 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

50 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago