यूटिलिटी

सोना-चांदी के दामों में फिर गिरावट, निवेशकों पर वैश्विक बाजार का दबाव जारी; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्टस

Gold Silver Price Today: शुक्रवार, 26 जून को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही हलचल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के चलते पिछले कुछ दिनों से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. इसका सीधा असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है.

सोने की कीमत में कितनी गिरावट?

आज 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले सस्ता हो गया है. 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब 940 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. जहां गुरुवार को इसका भाव 1,41,070 रुपये था, वहीं आज यह घटकर लगभग 1,40,130 रुपये पर पहुंच गया है.

इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है. इसमें प्रति 10 ग्राम करीब 860 रुपये की गिरावट देखी गई है. कल 1,29,220 रुपये के स्तर पर रहने वाला सोना आज लगभग 1,28,360 रुपये पर आ गया है.

चांदी में भी हल्की गिरावट

चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है, हालांकि यह बहुत ज्यादा नहीं है. कल जहां चांदी में एक ही दिन में 10,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी, वहीं आज इसमें केवल 100 रुपये प्रति किलो की मामूली गिरावट देखी गई है. अब चांदी का भाव लगभग 2,34,900 रुपये प्रति किलो चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Bank Holiday Today: लगातार 3 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की लिस्ट

क्यों गिर रहे हैं दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है और यह 13 महीने के उच्च स्तर 101.50 के करीब पहुंच गया है. डॉलर की मजबूती का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है, जिससे इसमें गिरावट आती है.

इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने और आगे बढ़ोतरी की संभावना के चलते निवेशक सोने से मुनाफा निकाल रहे हैं. इसी वजह से लगातार दबाव बना हुआ है.

आगे क्या रहेगा रुझान?

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS का मानना है कि मौजूदा गिरावट लंबे समय तक नहीं रहेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, सोने और चांदी में आगे चलकर फिर तेजी देखने को मिल सकती है. UBS का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना आने वाले समय में 5500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. यानी मौजूदा स्तर से इसमें लगभग 36% तक की तेजी की संभावना जताई जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

10 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

58 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago