यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के बाजार में बड़ा उलटफेर: विदेश में तेजी, पर क्या भारत में थम गई चमक?

Gold Silver Price Today: अगर आप इन दिनों जेवर खरीदने का मन बना रहे हैं या फिर बुलियन मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी कीमतें रॉकेट की तरह ऊपर भागती हैं तो अचानक आई गिरावट से खरीदारों की सांसें थम जाती हैं. आइए जानते हैं कि इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजारों से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक क्या हाल चल रहा है.

ग्लोबल मार्केट में क्यों चमक रहा सोना?

सबसे पहले बात करते हैं अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी की. ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी का रुख देखा जा रहा है. आंकड़ों के मुताबिक कॉमैक्स पर सोना करीब 0.61% की तेजी के साथ उछलकर 4,115.40 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी की चमक तो और भी ज्यादा तेज है जो 1.78% की छलांग लगाकर 58.885 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. विदेशी निवेशकों की बढ़ती डिमांड के चलते ग्लोबल लेवल पर कीमतों को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- जनगणना 2027: पहाड़ी इलाकों में घर-घर सर्वे का ऐलान, इस तारीख से खुद ऑनलाइन भर सकेंगे डिटेल्स; जानें कब शुरू होगी प्रक्रिया

भारतीय बाजारों में क्या हैं आज के रेट?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के उलट अगर भारत के घरेलू वायदा बाजार यानी MCX की बात करें तो यहां भी कीमतों में जोरदार हलचल देखने को मिली है. शुरुआती कारोबार के दौरान सोना लगभग 700 रुपये की तेजी के साथ करीब 1,43,615 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता नजर आया. वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल दर्ज किया गया और यह करीब 2,19,337 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई.

बाजार के जानकारों का मानना है कि ग्लोबल और घरेलू दोनों ही मोर्चों पर उतार-चढ़ाव का यह दौर अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है. इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर के लोकल सर्राफा बाजार के भाव जरूर जांच लें ताकि आपको निवेश करने या जेवर बनवाने में सही फैसला लेने में मदद मिल सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

45 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

2 hours ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

2 hours ago