दुनिया

‘भारत ने PAK में घुसकर मारे 30 आतंकी’, लश्कर के कबूलनामे का VIDEO वायरल; उड़े पाकिस्तान के होश

Lashkar Operative Viral Video on India: पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंकवाद की साजिशें रचता आया है, लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ी है. हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त रुख के आगे पाकिस्तान बैकफुट पर दिखा ही था, वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक लश्कर आतंकी के वीडियो ने पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकियों के होश उड़ा दिए हैं.

दरअसल प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ऑपरेटिव रिजवान हनीफ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरेआम कबूल किया है कि पिछले कुछ सालों में भारतीय एजेंटों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर 30 से ज्यादा कुख्यात आतंकियों को उनके घर में ही खत्म कर दिया है.

लश्कर आतंकी का सरेआम कबूलनामा(Lashkar Operative Viral Video)

वायरल हो रहे इस वीडियो में लश्कर ऑपरेटिव रिजवान हनीफ भरे मंच से भाषण देता नजर आ रहा है. उसने बेहद हताश और खौफजदा लहजे में कहा कि पिछले कुछ सालों में ऐसी 30 से ज्यादा वारदातें हुई हैं जहां पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में उनके भाइयों (आतंकियों) की हत्या कर दी गई. हनीफ ने सीधे तौर पर भारत की खुफिया एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिन्दुस्तान ने अपने एजेंट भेजकर उनके नेटवर्क को तबाह कर दिया है.

उसने अपनी नापाक हरकतों को मजहबी रंग देने की कोशिश करते हुए कहा कि उनका जुर्म बस इतना है कि वे किसी और को नहीं मानते, लेकिन सच्चाई यह है कि यह भारत द्वारा आतंकवाद पर किए गए करारे प्रहार का नतीजा है.

 

भारत के ‘अननोन गनमैन’ का खौफ?(Pakistan Terrorism Viral Video)

पाकिस्तान में पिछले कई महीनों से जब भी किसी नामी आतंकी की गोली मारकर हत्या होती थी, तो सोशल मीडिया पर ‘अननोन गनमैन’ (अज्ञात हमलावर) ट्रेंड करने लगता था. अब लश्कर आतंकी रिजवान हनीफ ने खुद इसका खुलासा करते हुए उन शहरों के नाम उजागर किए हैं, जहां उनके आतंकी मारे गए हैं.

हनीफ ने दावा किया कि पेशावर, कराची, रावलपिंडी, मुजफ्फराबाद और रावलकोट जैसे सुरक्षित माने जाने वाले पाकिस्तानी शहरों में चुन-चुनकर लश्कर के बड़े चेहरों को ठिकाने लगाया गया है. इस कबूलनामे के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों और आईएसआई की पोल पूरी तरह खुल गई है.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान कैसे बना आतंक की राजधानी? ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में नंबर वन, जुलाई 2026 बना सबसे खूनी महीना

क्या है लश्कर-ए-तैयबा का खौफनाक इतिहास?

भारत में कई बड़े और खूनी आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले लश्कर-ए-तैयबा का गठन 1980 के दशक में हुआ था. इसकी (Pakistan Terrorism Viral Video) नींव हाफिज मोहम्मद सईद, जफर इकबाल और अब्दुल्ला आजम ने रखी थी. शुरुआत में इसे सोवियत-अफगान युद्ध के दौरान ‘मरकज-उद-दावा-वल-इरशाद’ के सैन्य विंग के रूप में तैयार किया गया था.

लेकिन अफगानिस्तान से सोवियत संघ की वापसी के बाद, इस आतंकी गुट का पूरा ध्यान जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने और भारत के खिलाफ छद्म युद्ध लड़ने पर केंद्रित हो गया था, जिसे अब भारत के कड़े रुख ने तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

4 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

58 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago