आज सोने-चांदी की कीमत
Gold Silver Price Today: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू बुलियन मार्केट तक हर जगह पीली धातु और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं. अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार बाजार के ताजा भाव पर जरूर नजर डाल लीजिए.
ग्लोबल मार्केट यानी Comex पर आज कारोबार के दौरान सोने और चांदी दोनों में ही अच्छी-खासी बढ़त दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चढ़कर 4586.40 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है, जिसमें करीब 0.33% की तेजी आई है. वहीं चांदी की चाल में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिली है और यह 1.07% उछलकर 68.835 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुख का असर सीधे तौर पर भारतीय घरेलू और वायदा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दाम तेजी से भागने लगे. एमसीएक्स पर सोना करीब 292 रुपए की तेजी के साथ 1,59,601 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा. वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है और यह करीब 1,251 रुपए महंगी होकर 2,44,494 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. अगर हाजिर बुलियन मार्केट की बात करें, तो वहां भी सोना करीब 1.59 लाख रुपए और चांदी 2.45 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही है.
ये भी पढ़ें- मोबाइल सिम कार्ड पर बड़ा फैसला, एक नाम पर 9 से ज्यादा सिम नहीं, 24 अगस्त से लागू होगा नया नियम
देश के बाजारों में शुद्धता के आधार पर सोने की कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. फिलहाल 24 कैरेट सोना करीब 1,60,030 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है जबकि जेवर बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना लगभग 1,46,694 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा 18 कैरेट सोना करीब 1,20,890 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है, जबकि चांदी के हाजिर भाव भी 2,45,670 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब बने हुए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
1942 का भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ गांधीजी के नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…