यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में उबाल, आसमान छू रहे हैं सोना और चांदी के दाम; चेक करें ताजा भाव

Gold Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में हलचल काफी तेज बनी हुई है. कभी सोने के भाव आसमान छूने लगते हैं, तो कभी चांदी में मामूली गिरावट देखने को मिलती है. हफ्ते के शुरुआती दिनों में तेजी देखने के बाद, आज एक बार फिर कीमती धातुओं के बाजार से बड़ी अपडेट सामने आई है. आइए जानते हैं कि आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी किस भाव पर बिक रहे हैं.

ग्लोबल मार्केट में क्या चल रहा है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स पर नजर डालें तो वहां सोने और चांदी दोनों के दाम चढ़े हैं. शुरुआती कारोबार में सोना करीब 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 4,314 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया. वहीं, चांदी में भी करीब 1.33 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 62 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करती नजर आई. विदेशी बाजारों में आई इस तेजी का असर सीधे तौर पर भारतीय बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर क्या है हाल?

देश के घरेलू वायदा बाजार यानी एमसीएक्स की बात करें तो यहां भी ग्राहकों को महंगाई का झटका लगा है. बाजार खुलते ही सोना करीब 344 रुपये की तेजी के साथ 1,49,202 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा. दूसरी ओर, चांदी की चमक भी तेज हो गई है. एमसीएक्स पर चांदी करीब 1,942 रुपये उछलकर 2,27,778 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: महंगाई का नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी के दामों में लगातार तेजी जारी, चेक करें आज के ताजा रेट

भारत में आज के खुदरा भाव क्या हैं?

अगर आप बाजार में गहने या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज के खुदरा दाम जरूर जान लें. भारत में आज 24 कैरेट सोना लगभग 1,49,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है. वहीं, आम तौर पर जेवर बनाने में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना करीब 1,37,675 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा, 18 कैरेट सोना लगभग 1,12,825 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है. बात करें चांदी की, तो भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के हाजिर भाव उछलकर लगभग 2,28,400 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गए हैं.

बाजार के जानकारों का मानना है कि ग्लोबल संकेतों और मांग में उतार-चढ़ाव की वजह से कीमतों में यह उठापटक आगे भी जारी रह सकती है. इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर के सटीक रेट्स जरूर जांच लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

4 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

32 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago