दुनिया

होर्मुज पर ईरान का बड़ा दांव, अमेरिकी और इजरायली जहाजों की एंट्री रोकने की तैयारी; जानिए क्या है मेगा प्लान?

US-Iran news: ईरान एक ऐसे कानून पर काम कर रहा है, जो अगर लागू हो गया तो मिडिल ईस्ट की रणनीतिक तस्वीर बदल सकती है. ईरानी संसद की एक संसदीय समिति फिलहाल एक शुरुआती विधेयक (बिल) की समीक्षा कर रही है. इस प्रस्ताव का मकसद अमेरिका, इजरायल और अन्य देशों के “दुश्मन” माने जाने वाले जहाजों को दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, से गुजरने से रोकना है.

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘फार्स’ के मुताबिक, एक सांसद ने बताया कि इस बिल का ड्राफ्ट अभी विशेषज्ञों की जांच के दौर से गुजर रहा है. संसद ने समुद्री कानून और सुरक्षा मामलों के जानकारों से भी सुझाव मांगे हैं ताकि अंतिम मसौदा तैयार करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार किया जा सके.

नियम तोड़ने पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव

प्रस्तावित कानून में केवल जहाजों की आवाजाही पर रोक की बात ही नहीं है, बल्कि सख्त आर्थिक दंड का भी प्रावधान रखा गया है. यदि कोई जहाज इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करता है, तो उस पर लदे माल की कुल कीमत का 20 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है. इससे साफ संकेत मिलता है कि ईरान इस कानून को केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि प्रभावी बनाना चाहता है.

छह महीने से जारी तनाव

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा सैन्य तनाव कई महीनों से जारी है और अब तक कोई स्थायी समाधान सामने नहीं आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले कई बार दावा कर चुके हैं कि यह टकराव जल्द खत्म हो जाएगा, लेकिन हालात अभी भी सामान्य होते नहीं दिख रहे. लगातार जारी तनाव ने पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बढ़ा दी है.

इसी बीच अमेरिका से ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि लंबे समय से चल रहे संघर्ष के कारण कुछ हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है. यही वजह मानी जा रही है कि हाल के समय में ईरान के खिलाफ कोई बड़ा सैन्य अभियान देखने को नहीं मिला.

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान की बातचीत

ताजा घटनाक्रम में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के संचालन और नियंत्रण को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत जारी है. रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों के बीच एक अंतरिम समझौते की दिशा में काम हो रहा है. यदि यह समझौता आगे बढ़ता है तो होर्मुज पर दोनों देशों की भूमिका पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हो सकती है.


ये भी पढ़ें: ‘प्लीज ऐसा मत करो..’, और मान गए डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताया पूरा माजरा


ट्रंप ने क्या कहा?

दूसरी ओर, अमेरिका का रुख बिल्कुल अलग है. राष्ट्रपति ट्रंप लगातार यह कहते रहे हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग है और यह सभी देशों के जहाजों के लिए बिना किसी रोक-टोक के खुला रहना चाहिए. उनका यह भी मानना है कि यहां से गुजरने वाले जहाजों पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क या टोल नहीं लगाया जाना चाहिए.

हाल ही में ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर उम्मीद जताई कि ईरान के साथ जारी तनाव ज्यादा लंबा नहीं चलेगा. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लंबे संघर्ष की वजह से अमेरिकी सेना को कुछ सैन्य संसाधनों और गोला-बारूद की आपूर्ति में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद उन्होंने विश्वास जताया कि कूटनीतिक प्रयासों के जरिए स्थिति को जल्द सामान्य बनाया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

5 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

14 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

41 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

42 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

51 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

53 minutes ago