Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के बाजार में इन दिनों हलचल तेज बनी हुई है. कल यानी सोमवार को बाजार की शुरुआत में जहां चांदी ऊपर चढ़ी थी और सोना थोड़ा नरम था, वहीं शाम ढलते-ढलते दोनों की चमक और तेज हो गई. अब आज यानी मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बुलियन मार्केट तक सोने और चांदी के भाव आसमान छूते नजर आ रहे हैं. अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आइए एक नजर डालते हैं आज के ताजा और अपडेटेड रेट्स पर.
वैश्विक बाजार यानी कॉमैक्स पर नजर डालें तो आज सोने और चांदी दोनों में ही अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है. सुबह के वक्त कॉमैक्स पर सोना करीब 1.22 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 4,473.50 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर पर ट्रेड करता दिखा. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम भी पीछे नहीं रहे और 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 65.940 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते नजर आए.
अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर से घरेलू कमोडिटी बाजार यानी एमसीएक्स (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतें रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ चुकी हैं. एमसीएक्स पर आज सोना करीब 1,997 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी की चमक भी कम नहीं है. सुबह-सुबह ही चांदी की कीमत में लगभग 2,708 रुपये का उछाल आया और यह सीधे 2,39,575 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई.
ये भी पढ़ें- PM Kisan 24th Installment: किसानों को कब मिलेंगे 2,000 रुपये? अक्टूबर में आ सकती है अगली किस्त
अगर आप खुदरा या सर्राफा बाजार के हिसाब से सोने-चांदी के दाम जानना चाहते हैं, तो आज भारतीय बाजारों में कीमतों का हाल कुछ इस प्रकार है.
24 कैरेट सोना: शुद्ध सोना आज भारतीय बाजारों में करीब 1,55,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है.
22 कैरेट सोना: आम तौर पर जेवर बनाने के काम आने वाला 22 कैरेट सोना लगभग 1,42,276 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
18 कैरेट सोना: वहीं 18 कैरेट गोल्ड के दाम करीब 1,16,408 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बने हुए हैं.
चांदी के भाव: बात अगर चांदी के खुदरा हाजिर भाव की करें तो यह लगभग 2,40,340 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…