Bharat Express DD Free Dish

PM Kisan 24th Installment: किसानों को कब मिलेंगे 2,000 रुपये? अक्टूबर में आ सकती है अगली किस्त

PM Kisan 24th Installment: PM Kisan की 23वीं किस्त के बाद अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है, जो अक्टूबर 2026 में आने की संभावना है. किस्त पाने के लिए e-KYC, आधार लिंक बैंक अकाउंट, DBT और Land Seeding जैसी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होना जरूरी है.

PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद देने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अगली किस्त का इंतजार बढ़ता जा रहा है. योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह रकम 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि2,000 रुपये की अगली किस्त कब खाते में आएगी?

अक्टूबर में आ सकती है 24वीं किस्त

पीएम किसान योजना के नियमों के मुताबिक, सरकार करीब चार महीने के अंतराल पर किस्त जारी करती है. उपलब्ध समय-चक्र के आधार पर 23वीं किस्त के बाद अगली किस्त अक्टूबर 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक 24वीं किस्त कीआधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है. इसलिए किसानों को सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

इन किसानों को मिल सकता है 2,000 रुपये का लाभ

24वीं किस्त का पैसा उन्हीं किसानों के खाते में आएगा जो पीएम किसान योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं. किस्त में किसी तरह की रुकावट से बचने के लिए किसानों को अपनी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर लेनी चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण हैe-KYC, आधार से जुड़ा बैंक खाता और Land Seeding. बैंक खाते में DBT यानी Direct Benefit Transfer की सुविधा सक्रिय होना भी जरूरी है. इसके अलावा जमीन का सत्यापन पूरा होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सितंबर में महंगाई का नया झटका! तेल-साबुन से बिस्किट तक बढ़ सकते हैं दाम, FMCG कंपनियों ने दिए संकेत

मोबाइल से ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

किसान घर बैठे अपनी किस्त और पात्रता का स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner में जाना होगा. यहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. इसके बाद किसान यह देख सकते हैं कि उनकी e-KYC, बैंक संबंधी जानकारी और Land Seeding की स्थिति क्या है. अगर इनमें से कोई प्रक्रिया अधूरी है, तो उसे समय रहते पूरा करना जरूरी है.

किस्त अटकने से बचने के लिए अभी कर लें ये काम

अगर आप 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो e-KYC पूरी है या नहीं, बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं और Land Seeding की प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं—इन तीनों चीजों की जांच जरूर कर लें.आधिकारिक तारीख सामने आने के बाद ही किस्त की निश्चित तारीख की पुष्टि होगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read