यूटिलिटी

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में लगातार दूसरे महीने आई गिरावट के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है. आज यानी 16 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट (Comex) से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) तक, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में शानदार तेजी दर्ज की गई है. बाजार खुलते ही खरीददारों की नजरें एक बार फिर चमकीली धातुओं के भाव पर टिक गई हैं. आइए जानते हैं क्या चल रहा है सोने-चांदी का ताजा बाजार भाव.

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है सोने-चांदी का हाल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी Comex पर आज सुबह के कारोबार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार बढ़त देखने को मिली:

  • गोल्ड प्राइस (Gold on Comex): कॉमैक्स पर सोना करीब 0.72% की तेजी के साथ उछलकर 4,200.10 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया.
  • सिल्वर प्राइस (Silver on Comex): वहीं चांदी के तेवर भी तीखे रहे और यह 1.32% की छलांग लगाकर 59.910 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करती नजर आई.

घरेलू और MCX बाजार में क्या चल रहे हैं दाम?

घरेलू बुलियन मार्केट और वायदा बाजार (MCX) में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का असर साफ दिखाई दे रहा है:

  • MCX गोल्ड (दिसंबर डिलीवरी): मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना करीब 300 रुपये की तेजी के साथ 1,47,744 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा.
  • MCX सिल्वर: वहीं चांदी में बड़ा उछाल आया और यह करीब 1,800 रुपये चढ़कर 2,12,031 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई.
  • हाजिर बाजार भाव: सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना करीब 1,47,810, 22 रुपये कैरेट सोना लगभग 1,35,493 और 18 कैरेट गोल्ड 110,858 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा, हाजिर चांदी का भाव करीब 2,11,290 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है.

सोने के आयात में भारी गिरावट, बाजार पर क्या पड़ रहा असर?

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सोने के आयात में लगातार दूसरे महीने तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सितंबर महीने में सोने का आयात 81.27% घटकर महज 1.8 अरब डॉलर पर सिमट गया है. आयात घटने और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर निवेशकों और खरीदारों के बीच सोने-चांदी की कीमतों को लेकर संशय और उत्साह दोनों का माहौल बना हुआ है. यदि आप भी आज ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से ताजा टैक्स और मेकिंग चार्ज जोड़कर ही अंतिम भाव की पुष्टि करें.

यह भी पढ़ें-बीमा एजेंटों और पॉलिसीधारकों के लिए बड़ी खबर! जानिए IRDAI के इन 30 नए प्रस्तावों से क्या-क्या बदलेगा

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

15 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

39 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

52 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

2 hours ago