यूटिलिटी

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, दोनों धातुएं फिसलीं; निवेशकों की नजर बाजार पर

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी के दामों में जारी गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है. बीते कुछ दिनों से लगातार इनकी कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है और इसका असर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के कारोबार पर साफ दिख रहा है. बुधवार को जैसे ही बाजार खुला, वैसे ही दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई.

चांदी में तेज गिरावट

चांदी के वायदा भाव में इस हफ्ते लगातार कमजोरी बनी हुई है. बुधवार को कारोबार की शुरुआत में ही चांदी का भाव करीब 2,22,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. इससे पहले यह 2,25,834 रुपये पर बंद हुआ था, यानी ओपनिंग के साथ ही चांदी में करीब 3,800 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

अगर पूरे हफ्ते की बात करें तो चांदी की कीमतों में गिरावट और भी ज्यादा है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह करीब 2,33,185 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब घटकर 2,22,010 रुपये पर आ गई है. यानी सिर्फ तीन कारोबारी दिनों में ही चांदी करीब 11,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.

सोने की चमक भी फीकी पड़ी

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. बुधवार को कारोबार की शुरुआत में ही सोने का भाव करीब 1.5 फीसदी तक टूट गया. 5 अगस्त एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम पहले 1,46,529 रुपये था, जो गिरकर 1,44,223 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. यानी एक ही दिन में सोना करीब 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. सप्ताहभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में भी करीब 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें- Tatkal Rules: तत्काल टिकट कैंसिलेशन और रिफंड की ए-टू-जेड गाइड, जानें कब मिलता है पूरा पैसा वापस और कब ‘शून्य रिफंड’

ऑल-टाइम हाई से नीचे आए दाम

लगातार गिरावट के चलते सोना और चांदी दोनों अपने हाल के उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुके हैं. घरेलू बाजार में भी इन धातुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है, जिससे निवेशकों में थोड़ी सतर्कता देखने को मिल रही है. फिलहाल बाजार की दिशा कमजोर बनी हुई है और आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

34 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

43 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

48 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

58 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago