Gold Silver Price Today: कीमती धातुओं के बाजार में इन दिनों गजब की तेजी देखने को मिल रही है और सोने-चांदी के भाव रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. आम आदमी की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है क्योंकि रोज नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं. आज 12 अगस्त 2026 के ताजा आंकड़ों की बात करें तो MCX पर सोने का भाव 900 रुपये की और छलांग लगाकर 1,54,680 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी के तेवर भी कम तीखे नहीं हैं. चांदी का रेट लगातार तीसरे दिन 2,241 रुपये उछलकर सीधे 2,37,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.
सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की चमक लगातार तेज बनी हुई है. वैश्विक बाजार में सोना 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 4,462 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है जबकि चांदी भी 1.05 फीसदी चढ़कर 65.615 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.
आखिर इस रिकॉर्ड तोड़ तेजी के पीछे की वजह क्या है? जानकारों का मानना है कि इस समय पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका से आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर टिकी हुई हैं. यदि वहां महंगाई उम्मीद से ज्यादा बढ़ती है तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर सख्त कदम उठा सकता है.
चूंकि सोने पर किसी तरह का ब्याज या नियमित रिटर्न नहीं मिलता इसलिए अमेरिकी डेटा के आधार पर सोने की मांग में उतार-चढ़ाव आ सकता है. यही वजह है कि निवेशक आज आने वाले अमेरिकी सीपीआई और कल आने वाले पीपीआई के आंकड़ों का बेहद बारीकी से इंतजार कर रहे हैं.
दूसरी तरफ रिपोर्ट के अनुसार बाजार में अभी भी पॉजिटिव संकेत बने हुए हैं. कीमती धातुओं की लगातार मांग ने सोने को किसी भी बड़ी गिरावट से बचाए रखा है और ग्लोबल इकोनॉमी के कई कारक भी फिलहाल सोने के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- दिल टूटा या मूड है खराब: कर्मचारियों को मिल रही है ‘अनहैप्पी लीव’, कौनसी कंपनी दे रही है ऐसी छुट्टियां?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और…