Gold Silver Price Today: अगर आप आज मार्केट जाकर सोने की चेन, अंगूठी या चांदी का कोई सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. घर से कदम बाहर निकालने से पहले आज का ताजा रेट जान लेना बेहद जरूरी है. दरअसल, सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें कभी भी एक जैसी नहीं रहतीं. अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती और घरेलू स्तर पर मांग के चलते इनके भाव हर दिन बदलते रहते हैं. ऐसे में समझदारी इसी में है कि आप बिल्कुल लेटेस्ट रेट देखकर ही दुकान पर जाएं.
सर्राफा बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹1,46,770 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं, अगर आप गहने बनवाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने को खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको ₹1,34,550 प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,10,120 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. दूसरी ओर, चांदी की बात करें तो आज बाजार में इसकी कीमतें भी आसमान छू रही हैं. आज 10 ग्राम चांदी का भाव ₹2,450 है, जबकि 100 ग्राम चांदी ₹24,500 में मिल रही है. वहीं, बड़े खरीदारों या निवेशकों के लिए आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,45,000 तय की गई है.
कई बार लोग सोचते हैं कि अचानक सोने के दाम क्यों बढ़ या घट गए? इसके पीछे कई बड़े कारण होते हैं. ग्लोबल मार्केट में होने वाली हलचल, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति, सरकार द्वारा लगाया जाने वाला इम्पोर्ट म्यूट देश के भीतर त्योहारों या शादियों के सीजन में होने वाली मांग-सप्लाई इसका मुख्य कारण हैं. इसके अलावा दुनिया भर में होने वाली राजनीतिक उठापटक और बड़े निवेशकों का रुख भी सोने-चांदी के भाव तय करने में बड़ी भूमिका निभाता है.
ये भी पढ़ें- मोबाइल में चला गया है पानी? तुरंत करें ये 5 काम, बच जाएगा आपका कीमती फोन
चाहे आप भविष्य के लिए निवेश के तौर पर गोल्ड कॉइन खरीद रहे हों या फिर शादी-ब्याह के लिए जूलरी, हमेशा मौजूदा बाजार भाव को अच्छी तरह से क्रॉस-चेक कर लें. अगर आप केवल गहने खरीद रहे हैं, तो एक बात का विशेष ध्यान रखें अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज अलग हो सकता है. इसलिए दो-तीन भरोसेमंद जूलर्स से मेकिंग चार्ज की तुलना जरूर कर लें, इससे आपकी अच्छी-खासी बचत हो सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…