यूटिलिटी

1 अप्रैल से बदल रहा है HDFC का ये नियम: अब UPI से एटीएम में कैश निकालना पड़ेगा महंगा!

UPI ATM Rules Change: अगर आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं और अक्सर UPI के जरिए एटीएम से कैश निकालते हैं, तो जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है. बैंक ने अपने नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है जो 1 अप्रैल, 2026 से पूरे देश में लागू होने जा रहा है. अब तक यूपीआई के जरिए होने वाले कैश ट्रांजेक्शन को शायद आप मुफ्त या बिना किसी झंझट के देखते होंगे, लेकिन अब इस पर एक तय सीमा के बाद बैंक अपनी जेब से नहीं, बल्कि आपसे चार्ज वसूलेगा.

क्या बदला है बैंक ने?

दरअसल, अभी तक UPI-आधारित ATM कैश विड्रॉल को लेकर जो थोड़ी-बहुत ढील थी, उसे अब बैंक ने सख्ती के दायरे में ले लिया है. HDFC बैंक ने साफ कर दिया है कि अब से अगर आप एटीएम में क्यूआर कोड स्कैन करके कैश निकालते हैं, तो इसे आपके महीने के ‘फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन’ की लिमिट में ही गिना जाएगा. यानी, अब यह सुविधा पूरी तरह ‘असीमित’ नहीं रही.

क्या है फ्री लिमिट का गणित?

बैंक ने सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए मंथली फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा तय कर रखी है. अगर आप HDFC के अपने एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको महीने में 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलते हैं. वहीं, अगर आप दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजेक्शन और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 ट्रांजेक्शन तक ही आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पैसा निकाल पाएंगे.

एक बार यह लिमिट खत्म हुई, तो फिर आपकी जेब ढीली होनी तय है. लिमिट पार होते ही बैंक हर सफल ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये प्लस टैक्स का शुल्क काटेगा. यह बदलाव उन लोगों के लिए ज्यादा असरदार होगा जो बार-बार छोटे-छोटे अमाउंट निकालने के लिए यूपीआई का सहारा लेते हैं.

विदेशी धरती पर इस्तेमाल का खर्च

बता दें कि सिर्फ घरेलू ही नहीं, अगर आप विदेश यात्रा के दौरान HDFC का कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो वहां भी बैंक ने नियमों को कड़ा किया है. विदेश में बैलेंस चेक करने या कैश निकालने पर अब आपको भारी-भरकम चार्ज चुकाना होगा. अलग-अलग अकाउंट सेगमेंट के हिसाब से यह फीस 25 रुपये से लेकर 125 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन तक हो सकती है, साथ ही 3.5% का ‘क्रॉस-करेंसी मार्कअप’ अलग से लगेगा. इसलिए विदेश जाने से पहले अपने बैंक के इंटरनेशनल चार्ज जरूर चेक कर लें.

सभी के लिए एक जैसा नियम नहीं

असल में ये नियम सभी के लिए एक जैसे नहीं होंगे. बैंक के ‘बिजनेस’ और ‘करंट अकाउंट’ होल्डर्स है तो आप पर ये नियम लागु नहीं होंगे. ‘बिज लाइट+’, ‘बिज प्रो+’, ‘स्टार्टअप’, या ‘सुप्रीम करंट’ जैसे प्रीमियम अकाउंट्स पर अभी भी अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन की सुविधा जारी है.

ये भी पढ़ें: इजरायल-ईरान युद्ध के चलते सोने की कीमतों में इजाफा… 23,000 रुपए महंगा हुआ सर्राफा बाजार, अंतरराष्ट्रीय मार्केट का क्या हाल?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago