Bharat Express DD Free Dish

इजरायल-ईरान युद्ध के चलते सोने की कीमतों में इजाफा… 23,000 रुपए महंगा हुआ सर्राफा बाजार, अंतरराष्ट्रीय मार्केट का क्या हाल?

Iran-Israel US Tensions: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सराफा बाजार पर साफ दिखा. जानिए मार्केट का क्या हाल है?

Gold-Silver price today

Iran-Israel US Tensions: इजरायल-अमेरिका और ईरान के तनाव के बीच सर्राफा बाजार में उछाल देखने को मिला. इस युद्ध के असर से सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार (2 मार्च) को इजाफा (gold price today India) नजर आया. सोना 8 हजार और चांदी 23 हजार से (silver price today) अधिक महंगी हुई.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.

24-22-18 कैरेट सोने के किमतों में कितना इजाफा

24 कैरेट सोना 8,374 रुपये की बढ़त के साथ 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो शुक्रवार को 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह 22 कैरेट सोना 1,45,733 रुपये से बढ़कर 1,53,403 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 18 कैरेट सोने के दाम भी चढ़े और यह 1,19,323 रुपये से बढ़कर 1,25,603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

चांदी में भी बड़ी तेजी (Israel Iran War silver price)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखा गया. चांदी 23,148 रुपये महंगी होकर 2,89,848 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि पहले इसका भाव 2,66,700 रुपये प्रति किलो था.

वायदा बाजार में भी तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर भी कीमती धातुओं में मजबूती बनी रही.

  • 2 अप्रैल 2026 के सोना वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 4.09% की तेजी के साथ भाव 1,68,740 रुपये तक पहुंच गया.
  • 5 मई 2026 के चांदी वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 4.49% की बढ़त के साथ कीमत 2,95,336 रुपये हो गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक बाजार में भी तेजी का रुख कायम है. कॉमेक्स पर सोना 2.78% की बढ़त के साथ 5,397 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 1.90% चढ़कर 95.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को पता था ईरान पर कब होगा हमला..? इजरायली राजदूत बोले- PM रवाना हो गए थे, उसके बाद ऑर्डर दिए


तेजी की बड़ी वजह

विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और मध्यपूर्व में युद्ध जैसे हालात के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं.

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी विशेषज्ञ जतिन त्रिवेदी के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने में मजबूती बनी हुई है. उनका कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक आंकड़े सोने की दिशा तय करेंगे.

उन्होंने तकनीकी स्तरों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सोना 1,64,000 रुपये के अहम सपोर्ट स्तर के ऊपर बना रहता है तो इसमें आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि 1,72,000 रुपये का स्तर फिलहाल बड़ी रुकावट साबित हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read